Type Here to Get Search Results !

बदमाशों ने की कपड़ा व्यवसायी की गोलियों से भूनकर हत्या


लखनऊ। लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में देर रात बेखौफ बदमाशों ने एक कपड़ा व्यवसायी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। ठाकुरगंज ओवरब्रिज के पास हुई इस वारदात में 30 वर्षीय महेंद्र मौर्य की मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक पैदल आए बदमाशों ने महेंद्र मौर्य की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसमें महेंद्र के सीने और पेट में गोली लगी। परिवार वालों ने तुरंत महेंद्र को ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
  एसपी पश्चिम ने बताया कि जेआरएम मैरिज लॉन के मालिक रोशन लाल मौर्य के छोटे बेटे महेंद्र की पारा में कपड़े की दुकान है। महेंद्र रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर अपनी कार से घर लौट रहे थे तभी भुवर क्रासिंग के पास ही पैदल आ रहे कुछ युवकों ने उनकी कार रुकवा ली। महेंद्र कुछ समझ पाते इससे पहले ही बदमाशों ने फायरिंग कर दी। महेंद्र को दो गोलियां लगीं और वह ड्राइविंग सीट पर ही लुढ़क गए। उधर फायरिंग की आवाज सुनकर महेंद्र के घर वाले और पड़ोसी पहुंचे और उन्हें ट्रामा सेंटर लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
  पुलिस परिवार वालों की तहरीर पर तीन संदिग्धों की तलाश में जुटी है। परिवार वालों का कहना है कि महेंद्र का कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। उधर पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफतरि की जाएगी। पुलिस वारदात स्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। अभी तक तीन संदिग्धों का पता चला है।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.