Type Here to Get Search Results !

विकास कार्यों को गति देने आकांक्षी गांव परियोजना की शुरूआत




 

विदिशा - जिले में विकास के कार्यों को गति देने के लिए कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव एवं जिला पंचायत सीईओ डॉ योगेश भरसट के निर्देशन में आकांक्षी गांव परियोजना की शुरुआत आजादी के इस अमृत महोत्सव के तहत की गई। इस परियोजना में 200 गांवों का चयन किया गया है। जिनमें प्रतिस्पर्धा, सहयोग एवं अभिसरण की विचारधाराओं को सर्वोपरि रखते हुए विकास के कार्यों को गति देने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर मेगा ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। जिसमें ऊपर लक्षित 200 गांव के रोजगार सहायक, सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर, एएनएम, शामिल हुए हैं।

                जिला पंचायत सीईओ एवं अपर कलेक्टर (विकास) डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में यह ट्रेनिंग (सीएम रिसर्च फेलो) श्री निकेत शर्मा एवं जिला पंचायत के विशेष कर्तव्य अधिकारी श्री अजय सिंह सकवार द्वारा शासकीय कन्या अग्रणी महाविद्यालय में लगभग 1200 फ्रांटलाइन वर्करों को दी गई है। ट्रेनिंग के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एके उपाध्याय, महिला बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी अधिकारी, शासकीय अग्रणी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती मंजू जैन ने भी उल्लेखनीय सहभागिता निभाई है।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.