विदिशा - मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान मंगलवार को केवल विदिशा जिले के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत राशि का वितरण प्रातः 10.15 बजे भोपाल से सिंगल क्लिक के माध्यम से करेंगे।
कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव ने बताया कि जिले में विगत दिनों हुई अतिवर्षा व बाढ़ के कारण जो मकान ढह गए थे, पशुहानि व सामग्री की क्षति हुई है के प्रारंभिक सर्वे उपरांत आहरण की गई राशि मुख्यमंत्री जी के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के खातों में वन क्लिक के माध्यम से जारी की जाएगी।
कलेक्टर श्री भार्गव ने बताया कि जिले में बाढ़ से हुई क्षति का सर्वे कार्य सतत् जारी है, जैसे-जैसे सर्वे कार्य पूर्ण होता जा रहा है वैसे-वैसे पीड़ित हितग्राहियों के बैंक खातों में राशि जारी करने की प्रक्रिया क्रियान्वित की जा रही है।

.jpg)