विदिशा - शासकीय कन्या स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय विदिशा की छात्रा लक्ष्मी बघेल ने राज्य की टीम के साथ वाघा बॉर्डर का भ्रमण किया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की मां तुझे प्रणाम योजना के तहत युवा महापंचायत में राज्यभर से चयनित प्रतिभागियों को भोपाल से वाघा बॉर्डर का भ्रमण कराया गया, जिसमें विदिशा की लक्ष्मी बघेल भी शामिल रहीं। स्वतंत्रता सेनानी चंदशेखर आजाद की 116वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित युवा महापंचायत राज्य के युवाओं के लिए एक अवसर रहा। लक्ष्मी बघेल महाविद्यालय और जिला स्तरीय स्क्रीनिंग में चयनित होकर राज्य स्तरीय टीम का हिस्सा बनीं।
इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ मंजू जैन ने कहा कि महाविद्यालय की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाकर महाविद्यालय और जिले का नाम रौशन कर रही हैं। इसी कड़ी में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय छात्राओं को आगे बढ़ने के तमाम अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में पहल करता रहा है। इस हेतु महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं स्टाफ ने खुशी जाहिर की।