खरगोन - जिले में शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को मुख्यमंत्री उद्यम
क्रान्ति योजना के तहत बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने के लिए आज बुधवार को
एक दिवसीय जिला एवं व्यापार उद्योग केन्द्र में शिविर आयोजित होगा। आवेदक योजनाके
तहत मप्र के मूल निवासी, 8वीं कक्षा उत्तीर्ण हो और उनकी आयु 18 से 45 वर्ष के युवक/
युवतियां आवेदन कर सकते है। आवेदन कर रहे आवेदकों के परिवार की वार्षिक
आय 12 लाख रूपये से कम होना चाहिए। पात्र आवेदकों को विनिर्माण उद्योग स्थापित
करने के लिए 50 लाख रूपये तक का और सेवा या व्यवसाय के लिए 25 लाख रूपये तक
के ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। योजना के तहत सेवा, उद्योग और
व्यवसाय के क्षेत्र में वाहन जैसे टैक्सी, जेसीबी, किराना, जनरल स्टोर्स, टेन्ट हाउस, ब्युटी
पार्लर, कपड़ा व्यवसाय, मोबाईल शॉप इत्यादि के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

.jpeg)