श्योपुर - कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार बाढ़ प्रभावित ग्रामों में पशु चिकित्सा विभाग द्वारा शिविर लगाकर पशुओं का उपचार किया जा रहा है। इसी क्रम में आज ग्राम सूंडी एवं बिचपुरी में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित कर पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार कर दवा का वितरण किया गया। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवा डॉ सुभाष बाबू दौहरे ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में चिकित्सकों की टीम द्वारा पशु चिकित्सा शिविर लगाये जा रहे है तथा दवा का वितरण किया जा रहा है।
सूंडी और बिचपुरी में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित
September 02, 2022
0
Tags

