विदिशा - मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान बुधवार 31 अगस्त को विदिशा आएंगे और बाढ़ पीड़ितों से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री जी का प्राप्त दौरा कार्यक्रम अनुसार 31 अगस्त बुधवार की दोपहर 2.30 बजे हेलिकॉप्टर द्वारा भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 2.50 बजे विदिशा जिले के ग्राम कागपुर में आगमन होगा इसके पश्चात दोपहर 2.55 बजे से से स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे तदानुसार ग्राम हिनौतिया और गूजरखेड़ी में बाढ़ पीड़ितों से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान सांय 4.15 बजे हेलिकॉप्टर द्वारा कागपुर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री जी आज विदिशा आएंगे बाढ़ पीड़ितों से संवाद करेंगे
August 31, 2022
0
Tags

.jpeg)