Type Here to Get Search Results !

गणेश उत्सव को लेकर आयोजित करें शांति समिति की बैठक





कटनी- 31 अगस्त से प्रारंभ हो रहे गणेश उत्सव पर्व को लेकर जिले में थानावार शांति समितियों की बैठक का आयोजन करने व व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो ने सभी एसडीएम, अधीक्षण यंत्री बिजली विभाग, आयुक्त नगर निगम, सीएसपी कार्यालय, एसडीओपी, सीईओ जनपदों को दिशा निर्देश जारी करते हुए शांति समिति की बैठकों का आयोजन करने व व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के निर्देश दिए हैं।

            जारी आदेश में कहा गया है कि त्यौहार पूर्व शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शांति समिति की बैठकों का आयोजन किया जाए। इसके अलावा गणेश उत्सव की झांकियां एवं चल समारोह को लेकर जुलूस मार्ग की व्यवस्थाएं करने, सुरक्षा को लेकर नगरवासियों से अपील, आयोजन स्थलों पर वैकल्पिक व्यवस्था करने के साथ ही एसडीएम, सीएसपी व एसडीओपी को अलग से गणेशोत्सव आयोजक समितियों की थाना स्तर पर बैठक आयोजित कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.