*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस का व्यापक कॉम्बिंग गश्त अभियान*
एक साथ-एक समय जिले के सभी थाना क्षेत्रों में गुना पुलिस की सघन कॉम्बिंग गस्त, 122 वारंटी चढ़े पुलिस के हत्थे
*गुण्डा, हिस्ट्रीशीटर, जिला बदर एवं इनामी बदमाशों की सघन चैकिंग*
*पुलिस की सख्त कार्यवाही से अपराधियों में डर का माहौल, आमजन में बढा सुरक्षा का भरोसा*
गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त नेतृत्व एवं दूरदर्शी रणनीतिक मार्गदर्शन में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराधियों के विरुद्ध निरंतर सख्त शिकंजा कसा जा रहा है । इसी कडी में गत दिनांक 18 मार्च 2026 की रात्रि जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में एक साथ और एक समय व्यापक कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाकर अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बडी कामयाबी हासिल की गई ।
अभियान के पूर्व सभी अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर रवाना किया गया । कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने अपने अपने क्षेत्रों में सघन भ्रमण करते हुए गुण्डा बदमाशो, हिस्ट्रीशीटर, जिलाबदर अपराधियों, इनामी बदमाशों एवं विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों की गहन चैकिंग की गई, जिसमें पुलिस के हाथ कई सफलतायें लगीं हैं । इस दौरान माननीय न्यायालयों से विभिन्न प्रकरणों में जारी वारंटों में लंबे समय से फरार चल रहे कुल 122 वारंटियों (48 स्थाई एवं 74 गिरफ्तारी) को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है । इनमें थाना-वार उपलब्धियां इस प्रकार रहीं :-
1. गुना कोतवाली : 07 स्थाई, 06 गिरफ्तारी
2. कैंट थाना : 11 स्थाई, 10 गिरफ्तारी
3. बजरंगढ़ थाना : 01 स्थाई, 03 गिरफ्तारी
4. म्याना थाना : 02 स्थाई, 03 गिरफ्तारी
5. बमौरी थाना : 01 स्थाई, 06 गिरफ्तारी
6. फतेहगढ़ थाना : 02 स्थाई, 04 गिरफ्तारी
7. राघौगढ़ थाना : 10 स्थाई, 15 गिरफ्तारी
8. आरोन थाना : 03 स्थाई, 04 गिरफ्तारी
9. विजयपुर थाना : 01 स्थाई, 10 गिरफ्तारी
10. धरनावदा थाना : 02 स्थाई, 03 गिरफ्तारी
11. चांचौड़ा थाना : 04 स्थाई, 02 गिरफ्तारी
12. कुम्भराज थाना : 04 गिरफ्तारी
13. मृगवास थाना : 02 स्थाई, 03 गिरफ्तारी
14. जामनेर : 01 गिरफ्तारी
15. मधुसूदनगढ थाना : 02 स्थाई
कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों के द्वारा जिलाबदर अपराधियों, हिस्ट्रीशीटर्स व गुंडा-बदमाशों तथा अन्य अपराधों में फरार चल रहे आरोपियों आदि की भी सघन चैकिंग की गई, जिससे अपराधियों में दहश्त व आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना औऱ अधिक सुदृढ हुई जो अपराध नियंत्रण की दिशा में मजवूत कदम है ।
गुना पुलिस का जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध यह अभियान भविष्य में भी इसी दृढता, कठोरता एवं निरंतरता के साथ जारी रहेगा । कानून और शांति व्यवस्था को भंग करने वालों के प्रति किसी भी प्रकार की रियायत नहीं बरती जाएगी । अतएव कानून का पालन करें, गुना पुलिस आपकी सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर है ।
