Type Here to Get Search Results !

ईद-उल-फितर भाईचारे और मोहब्बत का त्योहार – ताहिर खान सदर

 राघौगढ़ नगर में हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया ईदुल फितर का त्यौहार

ईद-उल-फितर भाईचारे और मोहब्बत का त्योहार – ताहिर खान सदर।

राघौगढ़। पवित्र पर्व ईद-उल-फितर के अवसर पर अंजुमन कमेटी के सदर ताहिर खान की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों को दिली मुबारकबाद दी गई। इस अवसर पर सुबह 8 बजे ताहिर खान सदर(अध्यक्ष) अंजुमन इस्लाम कमेटी मुस्लिम समाज की अध्यक्षता में राघौगढ़ दीनी नारों के साथ जुलूस जामा मस्जिद राघौगढ़ से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ ईदगाह पर पहुंचने तक,पूरे शहर में जगह जगह जुलूस का स्वागत किया गया।

ईदगाह पहुँचने पर सुबह 9:30 बजे ईद-उल-फितर की नमाज शहर काजी मौलाना अदनान नदवी ने अदा कराई।

इसी तरह मदरसा जामिया इस्लामिया नुरुल उलूम बरखेड़ी मेवाती में काजी अनीस रहमानी ने सुबह 8:00 बजे ईदुल फितर की नमाज अदा कराई ओर मुल्क में अमन शांति कायम रहे मुल्क हमारा तरक्की करे दुआ कराई गई।इस मौके पर राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष विजय कुमार साहू,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि  चंद्रमोहन मीणा,तहसीदार  अनुराग जैन,एसडीओपी  दीपा डूडवे,थाना प्रभारी श्रीमती रसना राजावत,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष  राहुल वत्स,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष 










नरेंद्र लाहोटी,राजीव साहू,कुलदीप पार्षद,मनीष कुमार जैन पत्रकार बंधुओं सहित शहर के गणमान्य नागरिकों ने ईदगाह पहुंच कर ईदुल फितर की मुबारकबाद दी।

ताहिर खान ने बताया कि रमज़ान के पूरे महीने अकीदतमंदों ने कड़ी धूप और गर्मी के बावजूद रोज़े रखकर इबादत की और अल्लाह की बारगाह में मुल्क में अमन-शांति, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआएं मांगीं।

उन्होंने कहा कि ईद-उल-फितर भाईचारे, मोहब्बत, आपसी एकता और इंसानियत का पैगाम देने वाला मुकद्दस त्योहार है। यह पर्व हमें जरूरतमंदों की मदद करने और समाज में अमन व सौहार्द बनाए रखने की प्रेरणा देता है।ईदगाह पर सभी हिंदू मुस्लिम भाइयों ने आपस में गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद पेश की।

उन्होंने ईद के सफल आयोजन के लिए प्रशासन, पुलिस विभाग, नगर पालिका एवं प्रेस के सहयोग और व्यवस्थाओं के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।साथ ही सभी क्षेत्रवासियों से आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.