Type Here to Get Search Results !

भाजपाजनों ने भारतमाता की आरती एवं फल वितरण एवं आतिशबाजी कर मनाया हिन्दू नववर्ष

 भाजपाजनों ने भारतमाता की आरती एवं फल वितरण एवं आतिशबाजी कर मनाया हिन्दू नववर्ष


Guna-


भाजपा गुना नगर मंडल द्वारा विक्रम संवत २०८३ हिन्दू नववर्ष के शुभारंभ पर भारतमाता की आरती एवं फल वितरण एवं आतिशबाजी कर हर्षोल्लास के साथ मनाया।

नगर मंडल मीडिया प्रभारी मुकेश ओझा ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार,लोकप्रिय विधायक पन्नालाल शाक्य एवं नपा अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में एवं नगर मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत के नेतृत्व में हिन्दू नववर्ष नवसंवत्सर विक्रम संवत २०८३ के प्रारंभ  अवसर गुड़ी पड़वा के पावन पर्व को स्थानीय जयस्तंभ चौराहा पर भारत माता की भव्य आरती की गई एवं आतिशबाजी कर  प्रसाद स्वरूप फल वितरित कर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया।सभी वरिष्ठजनों द्वारा नगरवासियों को हिन्दू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके मंगलमय जीवन की कामना की गई।

इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता पार्षद गण मातृ शक्ति एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहा है

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.