*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के संवेदनशील नेतृत्व में अपहृत एवं गुम नाबालिगों की तलाश में गुना पुलिस के सतत प्रयास*
नाबालिग बालक के गुम होने के मामले में कुंभराज थाना पुलिस की त्वरित कार्यवाही
*मात्र 24 घंटे के भीतर नाबालिग बालक को सुरक्षित किया दस्तयाब*
गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त, संवेदनशील एवं मानवीय नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपहृत एवं गुमशुदा नाबालिग बालक-बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी हेतु अत्यंत गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निरंतर प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में कुंभराज थाना प्रभारी निरीक्षक पंकय त्यागी और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग बालक को मात्र 24 घंटे के भीतर ही सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिवार से मिला दिया है ।
गौरतलब है कि दिनांक 18 मार्च 2026 को कुंभराज थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय एक नाबालिग बालक के घर से लापता होने पर बालक के भाई द्वारा कुंभराज थाने पर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने अपराध क्रमांक 36/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर बालक की तलाश प्रारंभ की गई ।
पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी द्वरा जिले में नाबालिगों से संबंधित मामलों में शीघ्र एवं संवेदनशील कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में तहत कुंभराज थाना पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए विभिन्न तकनीकी संसाधनों का उपयोग किया गया । संकलित सूचनाओं के आधार पर सभी संभावित स्थानों पर नाबालिग बालक की तलाश के लिए सघन प्रयास किए गए । जिसके परिणाम स्वरुप आज दिनांक 19 मार्च 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर कुंभराज थाना पुलिस ने त्वरित व प्रभावी कार्यवाही करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर ही नाबालिग बालक को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया एवं विधिवत कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से बाल कल्याण समिति अध्यक्षा श्रीमति डॉ. नीरू शर्मा एवं समिति सदस्यों के द्वारा आवश्यक कार्यवाही पूरी कर बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है ।
कुंभराज थाना पुलिस की उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज त्यागी, उपनिरीक्षक सतीश वर्मा, सउनि तुलाराम जाटव, आरक्षक दिलीप साहू एवं आरक्षक दिलीप धाकड की सराहनीय भूमिका रही है ।
