गुना
जनगणना 2027 के प्रथम चरण यथा मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना की प्रारंभिक तैयारियों को लेकर जनगणना फील्ड ट्रेनर के प्रशिक्षण के कार्यक्रम का शुभारम्भ दिनांक 24 मार्च 2026 को डिप्टी कलेक्टर, सुश्री महिमा चौधरी द्वारा किया गयाl प्रशिक्षण जिला जनगणना प्रभारी श्री मनोज कनाड़े एवं मास्टर ट्रेनर श्री विकास पित्रे द्वारा प्रदाय किया गयाl
प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना के इतिहास, जनगणना में प्रयुक्त डिजिटल टूल्स के बारे में अवगत कराया गयाl साथ ही जनगणना अधिनियम एवं नियम के बारे में भी जानकारी प्रदान की गयी, जिसके अंतर्गत प्रगणक को प्रश्न पूछने एवं भवन नम्बरिंग करने का अधिकार हैं एवं उत्तरदाता अपने उत्तम ज्ञान के आधार पर जवाब देने के लिए बाध्य हैं एवं ऐसा न करने पर क़ानूनी कार्यवाही एवं दंड का भी प्रावधान हैंl
जिला प्रभारी द्वारा जनगणना की अवधारणाओं एवं परिभाषाओं से अवगत कराया गया, दूसरे एवं तीसरे दिन प्रशिक्षण का प्रारंभ एक गूगल फॉर्म पर टेस्ट लेकर होगा, जिसमे पिछले दिन पढाए गए बिंदु शामिल होंगे l फील्ड ट्रेनर को उनकी जिम्मेदारी एवं दायित्व भी बताये गये कि इस प्रशिक्षण की कड़ी में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगीl प्रत्येक फील्ड ट्रेनर को चार्ज में प्रशिक्षण प्रदाय करने हेतु नामित किया गया हैंl यह अत्यंत महत्वपूर्ण हैं कि फील्ड ट्रेनर पूर्ण समर्पण से प्रशिक्षण प्राप्त करें एवं पूरी निष्ठा से आगे प्रगणक एवं पर्यवेक्षक को प्रशिक्षण प्रदान करें l
