शासकीय महाविद्यालय में आगामी 2 अप्रैल को 'स्वैच्छिक रक्तदान शिविर' का आयोजन
राघौगढ़। समाज सेवा और मानवीय जीवन रक्षा के महान उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, शासकीय महाविद्यालय राघौगढ़ में आगामी 2 अप्रैल 2026 को एक विशेष 'स्वैच्छिक रक्तदान शिविर' का आयोजन किया जा रहा है। यह पुनीत कार्य महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता उन्नयन प्रकोष्ठ (IQAC) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। संस्था के प्राचार्य डॉ माया परस्ते के संरक्षण एवं आंतरिक गुणवत्ता उन्नयन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ पूनम नामदेव के नेतृत्व में यह आयोजन किया जा रहा है। महाविद्यालय परिवार समस्त राघौगढ़ नगरवासियों का आवाहन करता है कि वह "रक्तदान-जीवनदान" जैसे पुनीत कार्य में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कर किसी को नवजीवन दे सकते है।
