Type Here to Get Search Results !

पुलिस और मुस्कान संस्था के साझा प्रयास से संवरा वंचित पारदी समुदाय के बच्चों का भविष्य

 *पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में शक्ति से सुरक्षा की ओरः सृजन कार्यक्रम का भव्य समापन*



प्रशिक्षण प्राप्त पारदी समुदाय के बच्चों द्वारा सामूहिक गान, नृत्य एवं मार्शल आर्ट का किया प्रदर्शन*


               पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के संवेदनशील एवं मानवीय नेतृत्व में मुस्कान (NGO) संस्था भोपाल के सहयोग से जिले में 15 दिवसीय सृजन किशोर सशक्तिकरण सामुदायिक पुलिस कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है । इसी क्रम में आज दिनांक 18 मार्च 2026 को चलाए जा रहे सृजन कार्यक्रम अभियान का जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र के ग्राम विश्वनगर कनेरा चक में भव्य समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया । 

               समापन समारोह को संबोधित करते हुए श्री सोनी ने कहा कि "सृजन" जैसे कार्यक्रमों का उद्देश्य पुलिस और जनता, विशेषकर युवाओं के बीच की दूरी को कम करना है । उन्होंने जोर दिया कि किशोरावस्था जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है, जहाँ सही मार्गदर्शन मिलने पर युवा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं । इसके साथ ही विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के साथ लगन एवं मेहनत से पढाई करने की प्रेरणा दी ।


               मुस्कान (NGO) संस्था भोपाल टीम की राशि अस्वामनी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस योजना के तहत जिले के सैकड़ों किशोरों को पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराया गया । इसका मुख्य उद्देश्य किशोरों के मन से पुलिस का भय दूर कर उनमें कानून के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना जागृत करना है ।


                प्रशिक्षण के दौरान किशोरों को आत्मरक्षा जैसे मार्शल आर्ट, शिक्षा का महत्व, नशे के विरुद्ध अभियान और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए तैयार किया गया । उन्हें त्वरित निर्णय लेने और पुलिस अधिकारियों के साथ सीधा संवाद करने का अवसर भी मिला, जहां छात्रों ने सुरक्षा से जुड़े कई सवाल पूछे । समापन कार्यक्रम में प्रशिक्षण लिए वंचित पारदी समुदाय के बच्चों द्वारा मार्सल आर्ट, सामूहिक गान, नृत्य, आदि का प्रदर्शन किया गया । कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षण पूरा करने वाले करीबन 80 विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए ।


               समापन कार्यक्रम में एसडीओपी राघौगढ श्रीमती दीपा डोडवे, एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना, मुस्कान (NGO) संस्था से श्रीमती राखी अस्वानी, श्रीमती सीमा आदि द्वारा अपने उद्बोधन से बच्चों को प्रोत्साहित किया । कार्यक्रम में सूबेदार मोनिका जैन, धरनावदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रभात कटारे, झागर चौकी प्रभारी सउनि अनिल कदम, सउनि अशोक निदानिया, आरक्षक विनोद बाथम एवं महिला आरक्षक धन्नीबाई आदि उपस्थित रहे ।  


               "सृजन" कार्यक्रम का समापन जिले में एक सजग और सशक्त युवा पीढ़ी की शुरुआत का प्रतीक है । यह दर्शाता है कि सामुदायिक पुलिसिंग अब केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के भविष्य को संवारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.