Type Here to Get Search Results !

बजरंगगढ़ थाना पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक कर कानूनों की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

 *पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के संवदेनशील नेतृत्व में सामाजिक जागरूकता हेतु गुना पुलिस के निरंतर प्रयास*  


*एकीकृत जागरूकता अभियान “अभिमन्यु–सृजन–सम्मान” से विद्यार्थियों में जागी सामाजिक चेतना*


बजरंगगढ़ थाना पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक कर कानूनों की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी



               गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त, संवेदनशील एवं मानवीय नेतृत्व में   जिले में अनवरत एकीकृत जागरूकता अभियान (अभिमन्यु, सृजन, सम्मान) संचालित किया जा रहा है । इस अभियान का उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरीतियों का उन्मूलन कर युवाओं एवं विद्यार्थियों को जागरूक, संवेदनशील एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित करना है ।


               इसी क्रम में आज दिनांक 18 मार्च 2026 को बजरंगगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार द्वारा ग्राम पायगा में मंदिर, बजरंगगढ़ में चल रहे स्किल डवलपमेंट कार्यक्रम में पहुँचकर छात्र-छात्राओं के मध्य “मैं हूं अभिमन्यु” अभियान के अंतर्गत संवाद स्थापित किया ।


               इस दौरान थाना प्रभारी द्वारा छात्र-छात्राओं को समाज में व्याप्त आठ प्रमुख चक्रों लिंग भेद, भ्रूण हत्या, अशिक्षा एवं असंवेदनशीलता, अश्लीलता, रूढ़िवादिता, दहेज प्रथा, नशा आदि के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया तथा इन कुरीतियों को तोड़ने हेतु उन्हें प्रेरित किया गया । साथ ही विद्यार्थियों को भारतीय न्याय संहिता 2023, पॉक्सो एक्ट, महिला संबंधी कानून, सडक सुरक्षा एवं यातायात नियमों, सायबर अपराध, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल श्रम अधिनियम एवं संवैधानिक अधिकारों के संबंध में सरल, प्रभावी एवं व्यवहारिक जानकारी दी गई ।  


               कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के शिक्षक श्री अनूप कुमार शर्मा एवं जिला योग प्रभारी काव्यांजली शर्मा सहित अन्य विद्यालयीन स्टॉफ द्वारा गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के मार्गदर्शन में संचालित इस एकीकृत जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए पुलिस के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।


               गुना पुलिस द्वारा इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से भविष्य की पीढ़ी को सशक्त, सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में सतत प्रयास जारी रहेंगे ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.