युवा संगम कार्यक्रम का किया गया आयोजन
*निजी क्षेत्र की कंपनियों ने 181 का किया प्रारंभिक चयन और 121 से अधिक आकांक्षी युवाओं को दिये ऑफर लेटर*
*लाभांवित युवाओं को दी बधाई कहा कि सभी युवा शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक उठाए लाभ -एसडीएम श्री बमन्हा*
*स्वरोजगार योजनाओ के 4 हजार से अधिक हितग्राहियो को राशि रूपये 12 करोड़ का किया हितलाभ वितरण*
गुना - 25 मार्च 2026,
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यम विभाग एवं कौशल विकास एवं रोजगार विभाग व ग्रामीण विकास विभाग द्वारा युवा संगम के तहत एक ही छत के नीचे युवाओ को रोजगार और स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उदेश्य से हर माह निर्धारित दिवस को युवा संगम कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय रोजगार व स्वरोजगार मेला का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के नोडल व जिला रोजगार अधिकारी बी एस मीना ने बताया कि आज कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक दुबे के मार्गदर्शन में 25 मार्च 2026 को शास महाविद्यालय आरोन, जिला गुना में युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत आरोन के एस डी एम श्री महेश बमन्हा और प्राचार्या सुश्री महाविद्या उपाध्याय सहित अतिथियों द्वारा मां सरस्वती पर माल्यार्पण कर किया गया
*निजी क्षेत्र की कंपनियों ने 181 का किया प्रारंभिक चयन और 121 से अधिक युवाओं को दिये ऑफर लेटर*
आज के कार्यक्रम में निजी क्षेत्र की 6 कम्पनियों ने भाग लिया ,इस दौरान कुल 218 युवाओं द्वारा पंजीयन कराया गया एवं 181 प्रारंभिक चयन और 121 आकांक्षी युवाओं अतिथियों द्वारा ऑफर लेटर प्रदान किया गया ।युवा संगम में प्रदेश की निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां शामिल हुई जिनके द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए ऑफर लेटर उपलब्ध कराये गये
युवा संगम कार्यक्रम को संबोधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री महेश बमन्हा ने कहा कि हमारे जिले के कलेक्टर साहब के निर्देशन में सभी विभाग समन्वय के साथ अच्छा कार्य कर है सभी युवा शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाए, योजनाओं में लाभांवित हितग्रारियों को बधाई दी और कहा कि आज युवा संगम कार्यक्रम सफलता पूर्वक आयोजित किया इसके लिए पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि इसी उत्साह के साथ आगे भी मिलकर काम करते रहे
आरोन महाविधालय की प्रभारी प्राचार्या सुश्री उपाध्याय ने कहा कि युवाओं को एक ही मंच पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर देने के लिए यह बहुत अच्छा कार्यक्रम है इससे हमारे महाविद्यालय के युवा निश्चित रूप से लाभांवित होंगे
*एसडीएम ने उपस्थित युवाओं दिलाई नशा मुक्ति की शपथ*..
युवा संगम में शासन आदेशानुसार आज युवा संगम में युवक युवतियाे का डॉक्टर्स द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, बैंकर्स द्वारा वित्तीय साक्षरता की जानकारी नशामुक्ति की टीम दवा बहुत उपयोगी जानकारी दी और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा उपस्थित युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और इसके साथ ही प्राचार्या आई टी आई श्वेता कुशवाह द्वारा कौशल विकास के लिए राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की जानकारी भी युवाओं को उपलब्ध कराई गई कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति अभियान के दौरान नशे से मुक्ति कैसे पाए इस सम्बन्ध मे जानकारी दीं गई ,चिकित्सको द्वारा युवाओं और हितग्राहियो का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया
*विभिन्न विभागों की स्वरोजगार योजनाओं के हितग्राहियों को मौके पर ही किया हितलाभ वितरण*
आज आयोजित कार्यक्रम में शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओ के 4280 हितग्राहियो को 12 करोड़ 58 लाख का रुपए का हितलाभ वितरण ऑनलाइन कराया किया गया,
मौके पर इन हितग्राहियों को हितलाभ वितरण कराया गया
कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम समन्वयक जिला रोजगार अधिकारी बी एस मीना, क्षेत्रीय कार्यालय,स्टेट बैंक इंडिया के मुख्य प्रबंधक नवीन शर्मा, एसबीआई आरोन के मुख्य प्रबंधक भारत सिंह गोयल, एसबी आई एरिया मैनेजर नरेंद्र राय, एल डी एम अजयपाल सिंह राजपूत, ग्रामोद्योग अधिकारी मिलिंद देशपांडे, सहायक प्राध्यापक महाविधालय आरोन वीरेंद्र मीना, नगरपालिका अधिकारी दिनेश सोनी, और जिगरखान,ग्रामीण आजीविका मिशन ब्लॉक प्रबंधक सत्येंद्र रघुवंशी, शैलेंद्र श्रीवास्तव,सहायक प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र के वासुदेव रावत, शिववीर जाटव, सुश्री वसुंधरा अलपूरिया ,कंपनी प्रतिनिधि अन्य अधिकारी / कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में युवा व हितग्राही उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन आई टी आई प्राचार्य श्वेता कुशवाह द्वारा किया गया।
*विभिन्न विभागों की स्वरोजगार योजनाओं के हितग्राहियों को मौके पर ही किया हितलाभ वितरण*
भारतीय स्टेट बैंक द्वारा
*पर्सनल एक्सीडेंटल इन्श्योरेंस योजना के* उमरा पठान को 500 ₹ प्रीमियम में प्रति वर्ष पर 10 लाख रुपए की बीमा राशि उपलब्ध कराई गई साथ ही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा(PMSBY) के तहत नरेश ओझा, को - 20 ₹ प्रति वर्ष की प्रीमियम पर 2 लाख रुपए की बीमा राशि उपलब्ध कराई गई ,जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र की मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में खुशी शर्मा को 4.90 लाख रुपए,भारतीय स्टेट बैंक की शाखा आरोन द्वारा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में लक्ष्मी फर्नीचर को 2 लाख रुपए, आरोन सोलर मित्र को 4.90 लाख रुपए तथा के. बी. ट्रांसफॉर्मिंग रिपेयरिंग को 2 लाख रुपए,भारतीय स्टेट बैंक की शाखा आरोन द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में प्रीतम सिंह, शिब्बा लोधी, मोहन शर्मा, रामबती , प्रजापति, कल्लू, विष्णु प्रसाद, देशराज, नवल सिंह ओझा, मंजू खटीक, लालाराम सेन, राजेन्द्र सिंह बंजारा तथा शिवम् ओझा सभी को 1–1 लाख रुपए के ऋण वितरित किया गया मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत देवमाधि स्वयं सहायता समूह को 3 लाख रुपए, सलाए ग्राम के लवकुश समूह को 3 लाख रुपए, अन्नपूर्णा स्वसहायता समूह को 1.5 लाख रुपए, राधा समूह को 1.5 लाख रुपए, राम जननी समूह को 1.5 लाख रुपए तथा बाल्मीकि स्व सहायता समूह को 1.5 लाख रुपए,खादी ग्राम उद्योग विभाग के पीएम विश्वकर्म योजना में सूरज कोरी को 1 लाख रुपए, विक्रम सिंह तोमर को 99 हजार रुपए, मोनू ओझा को 1 लाख रुपए, शिवम् ओझा को 45 हजार रुपए, सचिन कुमार को 50 हजार रुपए, शाहरुख खान को 40 हजार रुपए तथा अर्जुन कुशवाह को 1 लाख रुपए का वितरण कराया गया साथ ही मत्स्य उद्योग विभाग के अंतर्गत श्री मोहन सिंह केवट को तालाब पट्टा आवंटित व झींगा पालन पर अनुदान दिया गया।





