Guna /aron - किशोर कुमार कन्याल ज़िला कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन में ज़िले का चौमुखी विकास किया जा रहा है इसी श्रृंखला में आज आरोन विकास खंड में ज़िला स्वरोज़गार मेला के मंच से भारतीय स्टेट बैंक आरोन शाखा ने पर्सनल एक्सीडेंटल स्कीम के तहत केसीसी खाता धारक गल्फ़ान ख़ान की मृत्यु होने पर उसके नॉमिनी उमरा पठान को दस लाख रुपये की बीमा राशि का चेक एवं खाता धारक की मृत्यु होने पर उनके नॉमिनी नरेश ओझा को दो लाख रुपये की बीमा राशि का चेक दिया गया इस मौक़े पर महेश कुमार एसडीएम आरोन , नवीन कुमार शर्मा मुख्य प्रबंधक एसबीआई गुना, अजयपाल सिंह राजपूत एलडीएम गुना बी एस मीना , स्वरोज़गार अधिकारी एवं भारत गोयल एसबीआई मुख्य प्रबंधक आरोन, सचिन कुमार उपप्रबंधक तथा अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे .

