Type Here to Get Search Results !

ग्राम भैंसाना में श्री राम महायज्ञ के अवसर पर रेल सुविधा एक माह के लिए बढ़ाने की मांग

 ग्राम भैंसाना में श्री राम महायज्ञ के अवसर पर रेल सुविधा एक माह के लिए बढ़ाने की मांग। विजय कुमार जैन ने श्री दिग्विजय सिंह को विस्तृत पत्र भेजा






 राघौगढ़ । सांसद प्रतिनिधि एवं रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति मंडल भोपाल के सदस्य विजय कुमार जैन ने ग्राम भैंसाना तहसील राघौगढ़ में 18 मई से 28 मई 26 तक आयोजित श्री राम महायज्ञ के विराट आयोजन को लेकर एक माह के लिए रेल सुविधाओं में विस्तार की मांग की है।

                  विजय कुमार जैन ने श्री दिग्विजय सिंह  पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद राज्यसभा को भेजे पत्र में मांग की है कि पिछले वर्षों साडा कॉलोनी राघौगढ़ से गेल ल विजयपुर जाने वाले मार्ग पर रेल गेट को बंद कर अंडरपास का निर्माण किया गया है। यह मार्ग यज्ञ स्थल तक जाने के लिए एकमात्र सड़क मार्ग है। अंडरपास से भारी यातायात नहीं निकल पाएगा एवं जाम लग जाएगा। आपने मांग की है कि इस मार्ग पर बंद किए रेलगेट को मई माह में अस्थाई रूप से चालू किया जाए। आपने मांग की है कि बीना से नागदा एक्सप्रेस ट्रेन का वर्तमान में राघोगढ़ हाल्ट स्टेशन पर 1 मिनट स्टॉपेज है। इस स्टॉपेज को 5 मिनट किया जाए और इस एक्सप्रेस ट्रेन में सामान्य श्रेणी की दस बोगियां बढ़ाई जाएं। कोटा इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन का एक माह के लिए 2 मिनट का स्टॉपेज राघौगढ़ हाल्ट स्टेशन को बनाया जाए। इस एक्सप्रेस ट्रेन में सामान्य श्रेणी की पांच बोगियां बढ़ाई जाएं। विजय कुमार जैन ने यह भी मांग की है कि बीना से रुठियाई मेमू ट्रेन को मैं माह में मक्सी तक बढ़ाया जाए। इस मेमू ट्रेन के 24 घंटे में चार फेरे मई माह में चलाए जाएं। इस मेमू ट्रेन का 10 मिनट का स्टॉपेज राघौगढ़ हाल्ट स्टेशन को बनाया जाए। आपने मांग पत्र की प्रतिलिपि श्री जयवर्धन सिंह पूर्व मंत्री एवं विधायक राघौगढ़, श्री प्रमोद कुमार खत्री महाप्रबंधक पश्चिम मध्य रेल्वे परिमंडल जबलपुर, श्री पंकज त्यागी मंडल रेल प्रबंधक भोपाल को भी भेजी है।




Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.