*भाजपा गुना नगर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण वर्ग हुआ संपन्न*
अनुशासन को जीवन में अंगीकार करें भाजपा कार्यकर्ता–जिला अध्यक्ष श्री सिकरवार
Guna-
भाजपा द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के तहत गुना नगर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग हुआ संपन्न|
नगर मंडल मीडिया प्रभारी मुकेश ओझा ने बताया भाजपा गुना नगर मंडल द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के तहत भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष श्री अर्जुन सिंह राजपूत के नेतृत्व में मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया जो 22 मार्च को प्रारंभ हुआ वर्ग में प्रशिक्षण सत्र के पूर्व उद्घाटन (शुभारंभ) सत्र का आयोजन हुआ शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह सिकरवार विशिष्ट अतिथि के रूप में गुना विधानसभा विधायक श्री पन्नालाल शाक्य प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री राधेश्याम पारीक,भाजपा वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय कॉफी बोर्ड भारत सरकार सदस्य श्री मनोज दुबे,पूर्व न.पा. अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह सलूजा सहित भाजपा जिला महामंत्री द्वय श्री संतोष धाकड़ एवं श्री रविंद्र रघुवंशी आदि वरिष्ठजन मंचासीन रहे!
मंचासीन अतिथियों द्वारा प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया तत्पश्चात अध्यक्षीय उदबोधन में जिला अध्यक्ष श्री सिकरवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह वर्ग कोई सामान्य सभा नहीं है प्रशिक्षण वर्ग व्यक्तित्व निर्माण शाला है जहां से प्रशिक्षित होकर प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रसेवा एवं समाजसेवा के पथ में अनुशासित रहकर कार्य करता है।कार्यकर्ता अपने जीवन में अनुशासन को अंगीकार करे।अध्यक्षीय उद्बोधन उपरांत 8 सत्रीय प्रशिक्षण वर्ग का प्रथम सत्र कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि विषय पर मुख्यवक्ता श्री राधेश्याम पारीक रहे एवं सत्र की अध्यक्षता डॉ.श्री निर्मल सोनी ने की।द्वितीय सत्र सोशल मीडिया, AI, नमो एप,संगठन ऐप एवं सरल एप का उपयोग विषय के मुख्यवक्ता भाजपा वरिष्ठनेता श्री ओ.एन.शर्मा रहे सत्र की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री संजय देशमुख ने की तृतीय सत्र वैचारिक अधिष्ठान (वैचारिक आधार) विषय के मुख्यवक्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री अरूण चतुर्वेदी एवं अध्यक्षता पूर्व महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना मांढरे ने की। इसी क्रम में चतुर्थ सत्र राज्य सरकार की योजनाएं एवं क्रियान्वयन के मुख्यवक्ता विधायक श्री पन्नालाल एवं सत्र अध्यक्ष भाजपा वरिष्ठनेता श्री आलोक विजयवर्गीय रहे सभी वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन सभी प्रशिक्षणार्थी कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ इसी के साथ वर्ग के प्रथम दिवस के सत्र सांस्कृतिक कार्यक्रम भजन संध्या एवं देशभक्ति के गीतों के साथ विराम हुए रात्रि विश्राम पश्चात द्वितीय दिवस की शुरुआत प्रातः योगाभ्यास एवं खेल प्रशिक्षण के साथ ही तदोपरांत पंचम सत्र हमारी कार्यपद्धति विषय के मुख्यवक्ता श्री मनोज दुबे रहे एवं सत्र की अध्यक्षता गुना न.पा.अध्यक्ष श्रीमति सविता अरविंद गुप्ता ने की छठवें सत्र भाजपा का इतिहास और विकास विषय के मुख्यवक्ता भाजपा वरिस्थनेता श्री सुनील अग्रवाल एवं अध्यक्ष राष्ट्रीय जैन मिलन अध्यक्ष श्री विजय जैन एवं सातवे सत्र बूथ प्रबंधन एवं मन की बात के विषय के मुख्यवक्ता पूर्व नपा अध्यक्ष श्री देवेन्द्र गुप्ता एवं सत्रअध्यक्ष कुशवाह समाज जिला अध्यक्ष श्री अनिल कुशवाह एवं आठवें सत्र केंद्र सरकर की योजनाएं एवं उपलब्धियां विषय के मुख्यवक्ता वर्तमान सांसद प्रतिनिधि श्री अशोक शर्मा एवं सत्र अध्यक्ष कायस्थ समाज पूर्व अध्यक्ष श्री जगदीश श्रीवास्तव जी रहे । सभी सत्रों में मुख्यवक्ताओं का मार्गदर्शन सभी कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ।वरिष्ठजनों द्वारा कार्यकर्ताओं से भाजपा की गौरवशाली विकास यात्रा और संघर्ष के इतिहास पर चर्चा करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि , यह कोई साधारण सभा नहीं है, यह एक 'निर्माण शाला' है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन त्याग, तपस्या और राष्ट्र-समर्पण का एक अद्वितीय उदाहरण है।आज के इस प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य केवल बौद्धिक ज्ञान प्राप्त करना नहीं है, बल्कि पंडित जी के विचारों को आत्मसात कर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति (अंत्योदय) के उत्थान के लिए स्वयं को वैचारिक रूप से तैयार करना है। प्रशिक्षण का अर्थ है—स्वयं को गढ़ना। जो राष्ट्र का निर्माण करेगा'।""संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो..."चरैवेति-चरैवेति (चलते रहो-चलते रहो) ही हमारे संगठन का मूल मंत्र है।" प्रशिक्षण वर्ग का संचालन नगर महामंत्री श्री हरीश उरैया ने किया एवं संपूर्ण वर्ग में वर्ग गीत एवं राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन पूजा बालके ने किया। वर्ग के अंतिम चरण समापन सत्र में सभी कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष श्री राजपूत द्वारा संकल्प दिलाया और कहा"मैदान की मिट्टी पुकारती है, अब समय है जो यहाँ सीखा है उसे धरातल पर उतारने का। चलिए, अंत्योदय के दीप को हर घर तक पहुँचाने का संकल्प लेकर यहाँ से प्रस्थान करें।"।समापन उपरांत प्रशिक्षण वर्ग में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।प्रशिक्षण वर्ग में मंडल पदाधिकारियों,कार्यसमिति सदस्यों,मंडल अंतर्गत निवासरत वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों,वरिष्ठ कार्यकर्ताओं मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारियों,बूथ समिति सदस्यों एवं मातृशक्ति सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया
