भाजपा गुना नगर मण्डल ने मोदी जी की सुनी मन की बात
Guna- भाजपा गुना नगर मण्डल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात रेडियो कर्यक्रम के 132वें संस्करण का लाइव प्रसारण सुना गया|
नगर मण्डल मीडिया प्रभारी मुकेश ओझा ने बताया कि भाजपा गुना नगर मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष श्री अर्जुन सिंह राजपूत के नेतृत्व में एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह सिकरवार की गरिमामयी उपस्थिति में भाजपा गुना नगर मंडल के वार्ड क्रमांक10 अंतर्गत बूथ क्रमांक 73 पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के मन की बात रेडियो कार्यक्रम के 132 वे संस्करण का लाइव प्रसारण बूथ समिति सदस्यों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी ने आज लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 132 वें एपिसोड में कहा कि...
वर्तमान में हमारे पड़ोस में एक माह से भीषण युद्ध चल रहा है। हमारे लाखों परिवारों के सगे-संबंधी इन देशों में रहते हैं, खासतौर पर खाड़ी देशों में काम करते हैं।
मैं Gulf Countries का बहुत आभारी हूँ, वे ऐसे एक करोड़ से ज्यादा भारतीयों को वहाँ पर हर प्रकार की मदद दे रहे हैं।
निश्चित तौर पर यह चुनौतीपूर्ण समय है। मैं आज 'मन की बात' के माध्यम से सभी देशवासियों से फिर से यह आग्रह करूंगा कि हमें एकजुट होकर इस चुनौती से बाहर निकलना है।
मैं सभी देशवासियों से अपील करूंगा कि वो जागरूक रहें, अफवाहों के बहकावे में न आएं।इसी के साथ मोदी जी ने देशवासियों से सरकार की तरफ से आ रही जानकारियों पर भरोसा करने एवं उसी पर विश्वास कर कदम उठाने की अपील की|
इस दौरान नगर महामंत्री हरीश उरैया, नगर उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रजापति, वार्ड पार्षद विनोद लोधा, सहित मण्डल पदाधिकारी धर्मेश ओझा, भीकम रजक, लक्की खटीक, अभिषेक शर्मा, sc मोर्चा मण्डलअध्यक्ष जीतेन्द्र परिहार सहित बूथ कार्यकर्त्ता लखन शिवहरे, नीलम पाल, दीपक प्रजापति, राजीव प्रजापति, सोनू ओझा, निखिल प्रजापति, कादिर खान, शिवम मीणा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उजस्थित रहे |
