Type Here to Get Search Results !

हिंदू नव वर्ष का स्वागत

मधुसूदनगढ़ -


सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मधुसूदनगढ़ के द्वारा विक्रम संवत 2083 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू नव वर्ष का उत्सव बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया, 

संस्था के प्राचार्य श्री कुलदीप जी भारद्वाज ने बताया कि विक्रम संवत 

भारतीय नव वर्ष का उत्सव है इस दिन का ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व भी है इसी दिन ब्रह्मा जी के द्वारा सृष्टि निर्माण का  कार्य किया गया,भगवान श्री राम के राज्याभिषेक का दिन, चैत्र की नवरात्रि का प्रथम दिन, आर्य समाज की स्थापना एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार जी का जन्मदिन चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को ही मनाया जाता है, विद्यालय में गुड़ी बनाकर विधिवत पूजन एवं सरस्वती वंदना एवं हनुमान चालीसा का पाठ कर भारतीय नव वर्ष मनाया गया, इस अवसर पर विद्यालय के सचिव श्री कृष्ण कुमार शर्मा एवं आचार्य परिवार के द्वारा नवीन सत्र हेतु प्रचार सामग्री एवं कैलेंडर भी जारी किया गया, तत्पश्चात समस्त आचार्य परिवार नगर के विभिन्न बस्तियां में जाकर लोगों को हिंदू नव वर्ष की बधाइयां दी एवं नीम  और गुड़ का वितरण किया,कार्यक्रम का आभार विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती ममता शर्मा के द्वारा व्यक्त किया गया एवं कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के आचार्य श्री हृदय नारायण जी दीक्षित ने किया

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.