Type Here to Get Search Results !

शासकीय उचित मूल्य दुकान के विरुद्ध प्रकरण दर्ज

 


गुना 

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सुदृढीकरण करने हेतु तथा कालाबाजारी करने वाले के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार शासकीय उचित मूल्य दुकान शहबाजपुर तहसील आरोन के विक्रेता चन्द्रभान यादव के विरुद्ध खाद्यान्न का अपयोजन करने के कारण पुलिस थाना आरोन में ईसी एक्ट के तहत एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई।

कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, आरोन द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के अनुसार शासकीय उचित मूल्य दुकान शहबाजपुर (आरोन) के विक्रेता चन्द्रभान सिंह द्वारा दुकान को आवंटित मात्रा में से गेंहू 163.67 क्विंटल, चावल 38.22 क्विंटल, नमक 71 किग्रा. एवं शक्कर 88 किग्रा. का अपयोजन कर (डायवर्सन) कर कालाबाजारी करने की अनियमिततायें की गई। संबंधित को अनुविभागीय अधिकारी (रा.), आरोन द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया तथा जबाव समाधान कारक नहीं होने से प्रकरण की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस थाना आरोन में दिनांक 18 मार्च को एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई। अपयोजित सामग्री की इकोनॉमिक कॉस्ट 6,47,956/- रूपये होती है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.