Type Here to Get Search Results !

कैंट थाना क्षेत्र के मिनी मार्बल चौराहे के पास बछड़े का कटा सिर मिलने पर पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही

 *गुना पुलिस अधीक्षक के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस का अपराधियों पर सख्त शिकंजा*


कैंट थाना क्षेत्र के मिनी मार्बल चौराहे के पास बछड़े का कटा सिर मिलने पर पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही



*पुलिस द्वारा प्रकरण में 03 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे*


               गुना पुलिस अधीक्षक के सशक्त एवं प्रभावी नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराधियों पर लगातार सख्त शिकंजा कसते हुए हिंसक अपराधों एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध त्वरित एवं निर्णायक कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमति प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत इंडस्ट्रीज एरिया स्थित मिनी मार्बल चौराहे के पास बछडे का कटा सिर मिलने की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही कर प्रकरण में 03 आरोपियों को   गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है । 


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 06 मार्च 2026 को फरियादी रितिक अहिरवार निवासी हड्डीमील, गुना द्वारा कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसी दिन सुबह करीबन 10.30 बजे वह अपने घर जा रहा था जैसे ही वह इंडस्ट्रीज एरिया स्थित, मिनी मार्बल चौराहे के पास पहुंचा, तो उसे घूरे पर बछडे का कटा हुआ सिर दिखाई दिया । उक्त सूचना पर से कैंट थाने में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 149/2026 धारा 325 बीएनएस, 4, 9 गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


               गुना पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए घटना में संलिप्त सभी अज्ञात आरोपियों की पतारसी कर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए । उक्त निर्देशों के पालन में कैंट थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में तत्परता से कार्यवाही करते हुए अज्ञात आरोपी की पतारसी के सघन प्रयास किए गए और इस हेतु अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए तकनीकी संसाधनों एवं सीसीटीव्ही विश्लेषण के माध्यम से अज्ञात आरोपी की सघन तलाश की, इसमें पुलिस के निरंतर सूचना संकलन एवं प्रभावी तकनीकी विश्लेषण के आधार पर उक्त घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपियों की पहचान सुनिश्चत की जाकर जिनकी सरगर्मी से तलाश की गई, जिसके परिणाम स्वरूप गत दिनांक 22 मार्च 2026 को आरोपियों के संबंध में मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए 03 आरोपियों 1-इरशाद पुत्र इस्माईल खान उम्र 35 साल, 2-आसिफ पुत्र शरीफ खान उम्र 21 साल एवं 3-शाहरुख पुत्र बाबू खान उम्र 25 साल  निवासीगण हड्डीमील, गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।  


               केंट थाना पुलिस की इस तत्पर और प्रभावी कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक राहुल शर्मा, सउनि मिट्ठूलाल, प्रधान आरक्षक अमित, आरक्षक सूर्यभान जाट, आरक्षक शुभम रघुवंशी एवं आरक्षक धर्मेन्द्र रघुवंशी का विशेष योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.