*गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस का अपराधियों पर सख्त शिकंजा*
*मात्र 24 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया*
गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिगों एवं महिलाओं के विरूद्ध घटित अपराधो को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए इन मामलों में त्वरित, सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में कैंट थाना पुलिस द्वारा एक महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में तत्परता का परिचय देते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।
दिनांक 13 मार्च 2026 को 30 वर्षीय एक महिला फरियादिया द्वारा कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि लगभग दो वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात ग्राम अटारी खेजरा, जिला अशोकनगर निवासी कैलाश गुर्जर से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी । इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी । इसी दौरान आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर लगभग दो वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए, बाद में आरोपी द्वारा शादी की मना कर दिया गया और उसके साथ मारपीट भी की गई । उक्त रिपोर्ट पर से आरोपी कैलाश गुर्जर निवासी ग्राम अटारी खेजडा के विरुद्ध कैंट थाने में अप.क्र. 161/26 धारा 69, 115(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए केंट थाना पुलिस द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए आरोपी की सरगर्मी से तलाश प्रारंभ की गई । इस हेतु अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर सघन दबिशें दी गईं, जिसके परिणाम स्वरूप विगत दिनांक 14 मार्च 2026 को मात्र 24 घंटे के भीतर ही आरोपी कैलाश पुत्र महेन्द्र सिंह गुर्जर उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम अटारी खेजरा, थाना शाढौरा जिला अशोकनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया ।
केंट थाना पुलिस की इस सफल और त्वरित कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक ज्योति राजपूत, आरक्षक राजीव सेन, आरक्षक अभिनेष रघुवंशी एवं आरक्षक दिलीप रघुवंशी की विशेष भूमिका रही है ।
