गुना
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा आज अनुकंपा नियुक्ति के अंतर्गत पात्र आवेदक को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कन्याल ने नव-नियुक्त कर्मचारी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की बात कही।
अनुकंपा नियुक्ति के तहत राजस्व विभाग में श्री विकास देवलिया, पिता स्वर्गीय श्री रामलाल देवलिया को पटवारी पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान प्रभारी तहसीलदार श्रीमती हेमा राजपूत भी उपस्थित रहीं।
