भारतीय सेना में अग्निवीर पदों भर्ती के लिए आवेदन जारी : 01 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन, जून में होगी कॉमन एंट्रेंस परीक्षा(CEE)
गुना
सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल से प्राप्त जानकारी अनुसार भारतीय सेना में अग्निवीर पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना को जारी की गई है। यह अधिसूचना भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है।
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने जिले के युवाओं से अपील की है कि भारतीय सेना भर्ती होकर देश की सेवा करने का सुनहरा मौका है। सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से प्रारंभ हो गई है, जो 01 अप्रैल 2026 तक खुली रहेगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित समयावधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार अग्निवीर पुरुष (जनरल ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक/स्टोरकीपर, ट्रेडमैन दसवीं पास, ट्रेडमैन आठवीं पास), अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) तथा स्थायी कैडर के अंतर्गत नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट एवं सिपाही फार्मा के पदों पर भर्ती की जाएगी।
जून में होगी कॉमन एंट्रेंस परीक्षा (CEE)
भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 01 जून से 10 जून 2026 के मध्य आयोजित किए जाने की संभावना है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश एवं पात्रता शर्तों का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें।
अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा एवं शैक्षिक योग्यता
अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भारतीय सेना द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है। अग्निवीर भर्ती 2026 में केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं, जो आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता से संबंधित सभी शर्तों को पूरा करते हैं। पात्रता मानदंडों को पूरा न करने की स्थिति में उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अग्निवीर वैकेंसी 2026 के अंतर्गत भारतीय सेना अग्निवीर परीक्षा 2026 की विस्तृत पात्रता-आयु सीमा 17.5 वर्ष से 21 वर्ष,शैक्षणिक योग्यता उम्मीदवार का 10वीं/मैट्रिक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, न्यूनतम 45% कुल अंक तथा प्रत्येक विषय में 33% अंक राष्ट्रीयता भारतीय नागरिक लिंग पुरुष एवं महिला (पद के अनुसार) कुछ पदों के लिए 12वी और आई टी आई पास युवा भी आवेदन कर सकते है। इंडियन आर्मी अग्निवीर रिक्रूटमेंट के तहत चयनित उम्मीदवारों को भारतीय सेना में आकर्षक वेतन पैकेज और भत्ते प्रदान किए जाएंगे। अग्निवीर भर्ती 2026 के अंतर्गत शुरुआती वेतन लगभग ₹30,000 प्रति माह होगा, जिसमें समय-समय पर वार्षिक वृद्धि की जाएगी। इसके अलावा अग्निवीरों को जोखिम भत्ता, कठिनाई भत्ता सहित अन्य लागू भत्ते भी मिलेंगे। चार वर्ष की सेवा अवधि पूरी होने पर एक अग्निवीर को कुल वेतन पैकेज लगभग ₹6.92 लाख प्राप्त होगा। साथ ही सेवा समाप्ति पर अग्नि वीर वैकेंसी 2026 के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को ब्याज सहित लगभग ₹11.71 लाख की सेवा निधि राशि दी जाएगी। नीचे भारतीय सेना अग्निवीर 2026 के वर्षवार वेतन कार्यकाल अवधि प्रति माह वेतन प्रथम वर्ष ₹30,000 + लागू भत्ते, द्वितीय वर्ष ₹33,000 + लागू भत्ते, तृतीय वर्ष ₹36,500 + लागू भत्ते एवं चतुर्थ वर्ष ₹40,000 + लागू भत्ते प्राप्त होते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in का अवलोकन करें।
