Type Here to Get Search Results !

कलेक्‍टर श्री कन्‍याल ने कूनो नदी उद्गम स्‍थल ग्राम कंजा से किया जल गंगा जल संवर्धन अभियान का शुभारंभ

 


गुना 

कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल द्वारा आज कूनो नदी उद्गम स्‍थल ग्राम कंजा, ग्राम पंचायत पुरैनी, जनपद पंचायत गुना से “जल गंगा जल संवर्धन अभियान” का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्‍य श्री संतोष धाकड़ सहित सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे, सीईओ जनपद श्री पुष्‍पेंद्र व्‍यास सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

      इस अवसर पर कलेक्‍टर श्री कन्‍याल ने कहा “जल गंगा जल संवर्धन अभियान” के माध्यम से जिले में जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जाएंगे। यह अभियान 30 जून 2026 तक संचालित होगा। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत तालाबों, नदियों, कुओं, बावड़ियों सहित अन्य पारंपरिक जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार किया जाएगा। साथ ही इन जल स्रोतों की नियमित साफ-सफाई, गहरीकरण एवं मरम्मत के कार्य भी सुनिश्चित किए जाएंगे, जिससे वर्षा जल का अधिकतम संचयन हो सके। उन्‍होंने कहा कि यह अभियान केवल शासन का नहीं, बल्कि जन-जन का अभियान है। इसमें आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं शासकीय विभागों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। 

उन्होंने सभी से अपील की कि जल संरक्षण के इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखें। इस दौरान कलेक्‍टर श्री कन्‍याल द्वारा पौधरोपण भी किया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.