*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में अपराधियों पर गुना पुलिस का सख्त शिकंजा*
धरनावदा थाना पुलिस द्वारा ट्राली चोरी की दो घटनाओं का पर्दाफाश कर दो आरोपी किए गिरफ्तार
*आरोपियों के कब्जे से प्रकरणों में चोरी गई दोनों ट्रालियां एवं घटना में प्रयुक्त ट्रेक्टर जप्त*
गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमति दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में जिले के धरनावदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रभात कटारे के नेतृत्व में झागर चौकी प्रभारी सउनि अनिल कदम और उनकी टीम द्वारा चौकी क्षेत्र से विगत दिनों ट्रॉली चोरी के दो मामलों में तत्पर और प्रभावी कार्यवाही करते हुए 02 आरोपी गिरफ्तार कर जिनके कब्जे से चोरी गई 02 ट्रॉली सहित घटना में प्रयुक्त ट्रेक्टर को बरामद कर लिया गया है ।
दिनांक 15 मार्च 2026 को फरियादी भगवान सिंह धाकड निवासी ग्राम सूजाखेडी के द्वारा झागर चौकी पुलिस को रिपोर्ट करते हुए बताया था कि दिनांक 23-24 फरवरी 2026 की दरम्यानी रात किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसके घर के बाहर खडी ट्रॉली को चोरी कर लिया है । जिस पर से धरनावदा थाने में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 52/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया ।
इसी प्रकार दिनांक 17 मार्च 2026 को फरियादी दिनेश किरार निवासी झागर के द्वारा झागर चौकी पुलिस को रिपोर्ट करते हुए बताया था कि दिनांक 7-8 मार्च 2026 की दरम्यानी रात किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसके खेत के पास रोड किनारे खडी ट्रॉली को चोरी कर लिया है । जिस पर से धरनावदा थाने में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 55/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया ।
चोरी के उपरोक्त प्रकरणों में धरनावदा थाना पुलिस द्वारा सक्रियता पूर्वक कार्यवाही करते हुए प्रकरण के अज्ञात आरोपियों की निरंतर तलाश व पतारसी की गई एवं इस हेतु अपना मुखबिर जाल बिछाकर विभिन्न तकनीकी संसाधनों की मदद से अज्ञात आरोपियों की पतारसी के प्रयास किये गये । आरोपियों की पतारसी के क्रम में आज दिनांक 19 मार्च 2026 को मुखबिर सूचना पर सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए उपरोक्त चोरियों को अंजाम देने में संदेही 1-रामलखन पुत्र पप्पू किरार उम्र 29 साल एवं 2-केशव पुत्र बृजमोहन किरार उम्र 19 साल निवासीगण ग्राम सामरसिंगा थाना धरनावदा जिला गुना को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा ट्रॉली चोरी की उक्त दोनों बारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया । पुलिस द्वारा गिरफ्तारशुदा आरोपियों की निशादेही से उक्त दोंनो प्रकरणों में चोरी गई 02 ट्रालियां एवं घटना में प्रयुक्त ट्रेक्टर सहित कुल कीमती 08 लाख रुपये का मशरुका जप्त कर आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
धरनावदा थाना पुलिस की सक्रिय एवं सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रभात कटारे के नेतृत्व में झागर चौकी प्रभारी सउनि अनिल कदम, प्रधान आरक्षक अजय कुमार, प्रधान आरक्षक जोगेश शर्मा, आरक्षक पवन शर्मा, आरक्षक राघवेन्द्र बुंदेला, आरक्षक राजेश परिहार, आरक्षक रविन्द्र सोलंकी, आरक्षक चालक अवधेश रावत एवं सैनिक सुखलाल की विशेष भूमिका रही है ।
