Type Here to Get Search Results !

नाबालिग बालक के गुम होने के मामले में कुंभराज थाना पुलिस की सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही

 *पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के संवेदनशील नेतृत्व में अपहृत एवं गुम नाबालिगों की दस्तयाबी में गुना पुलिस की सतत पहल*


नाबालिग बालक के गुम होने के मामले में कुंभराज थाना पुलिस की सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही



*करीबन 04 माह से गुम नाबालिग बालक को उत्तरप्रदेश के मैनपुरी जिले से किया सुरक्षित दस्तयाब*   


                गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त, संवेदनशील एवं मानवीय नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपहृत एवं गुमशुदा नाबालिग बालक-बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी हेतु अत्यंत गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निरंतर प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में कुंभराज थाना प्रभारी निरीक्षक पंकय त्यागी और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र से करीबन 04 माह से लापता नाबालिग बालक को उत्तरप्रदेश के मैनपुरी जिले से सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिवार से मिला दिया है ।

               गौरतलब है कि कुंभराज थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय एक नाबालिग बालक के घर से लापता होने पर दिनांक 08 दिसंबर 2025 को बालक के पिता द्वारा कुंभराज थाने पर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने अपराध क्रमांक 265/25 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर बालक की तलाश प्रारंभ की गई ।


               पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी द्वरा जिले में नाबालिगों से संबंधित मामलों में शीघ्र, संवेदनशील एवं मानवीय दृष्टिकोण से कार्यवाही किए जाने के निर्देशों के परिपालन में कुंभराज थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में अपहृत नाबालिग बालक की सरगर्मी से तलाश की गई और इस हेतु अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया साथ ही विभिन्न तकनीकी संसाधनों की मदद ली गई जिससे संकलित सूचनाओं के आधार पर सभी संभावित जगहों पर बालक को खोजने के सघन प्रयास किए गए । जिसके परिणाम स्वरुप गुम बालक के उत्तरप्रदेश के मैनपुरी जिले में होने की पुख्ता जानकारी मिलने पर, कुंभराज थाने से पुलिस की एक टीम मैनपुरी के लिए रवाना हुई और जहां पर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 19 मार्च 2026 को अपहृत बालक को उत्तरप्रदेश के मैनपुरी जिले के एलाउ थाना क्षेत्र से सुरक्षित दस्तयाब कर गुना लेकर आये, जहां विधिवत कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत उन्हें बाल कल्‍याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से बाल कल्‍याण समिति अध्‍यक्षा श्रीमति डॉ. नीरू शर्मा एवं समिति सदस्यों के द्वारा आवश्यक कार्यवाही पूरी कर बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है ।


              कुंभराज थाना पुलिस की उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज त्यागी, उपनिरीक्षक होतम सिंह बघेल एवं आरक्षक अवनीश जाट की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.