Type Here to Get Search Results !

एक सर्वेयर की सेवा समाप्त, 02 खरीदी प्रभारियों को नोटिस जारी

 एक सर्वेयर की सेवा समाप्त, 02 खरीदी प्रभारियों को नोटिस जारी


गुना 

समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा राम वेयरहाउस, रामनगर पर कार्यरत सर्वेयर को सेवा से पृथक किया गया। साथ ही 02 खरीदी प्रभारियों को केन्द्र पर अव्यवस्था/कमियां पाई जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

जिला आपूर्ति अधिकारी श्री अवधेश पाण्‍डेय ने बताया कि खरीदी केन्द्र राम वेयरहाउस, रामनगर (राधौगढ) पर सर्वेयर श्री मिथुन मीना (आउटसोर्स) द्वारा किसानों से अधिक मात्रा में सेंपल लेने की अनियमितताएं करने पर सेवा से पृथक करने के आदेश जारी किये गये है। साथ ही सहकारिता विस्तार अधिकारी तथा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी बमोरी के द्वारा स्टॉकअप वेयरहाउस, कॉलोनी के द्वारा उपार्जन केन्द्र पर पाई गई अनियमितताओं हेतु खरीदी प्रभारी औसाफ खान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसी प्रकार तहसीलदार गुना तथा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी गुना द्वारा मां पीताम्बरा वेयरहाउस डुंगासरा द्वारा निरीक्षण करने में अनियमितताएं मिलने पर खरीदी प्रभारी व सहायक प्रभारी, सुश्री सोनिया रघुवंशी व लहरीसिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है साथ ही तीन दिवस में जवाब चाहा गया है। समय सीमा में जवाब प्रस्तुत नही करने पर दंडात्मक कार्यवाही की जावेगी। उन्‍होंने बताया कि उपार्जन कार्य उच्च प्राथमिकता में है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बरदाशत नहीं की जावेगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.