क्रांतिवीर तात्याटोपे विश्वविद्यालय में “प्रतिभा सम्मान समारोह” 10 मई को
गुना
क्रांतिवीर तात्याटोपे विश्वविद्यालय द्वारा एक नई पहल करते हुए 80% अथवा उससे अधिक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु दिनांक 10 मई 2026 को “प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (UG) एवं स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया दिनांक 01 मई 2026 से प्रारंभ की जा रही है। विश्वविद्यालय में विभिन्न विषयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी संकाय एवं आधुनिक सुविधाओं के साथ विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण प्रदान किया जा रहा है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना एवं विद्यार्थियों को उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।
