Type Here to Get Search Results !

जल गंगा संवार्धन अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत बजरंगगढ के तालाब पर किया श्रमदान

 जल गंगा संवार्धन अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत बजरंगगढ के तालाब पर किया श्रमदान


गुना 

जल गंगा संवार्धन अभियान अंतर्गत मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद ब्लॉक गुना द्वारा कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के मार्गदर्शन मे आज ग्राम पंचायत बजरंगगढ के ग्राम माना के स्थानीय तालाब पर श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

श्रमदान कार्यक्रम में नवांकुर संस्था परामर्शदाता, छात्र एवं छात्राऐं के साथ मिलकर दो घंटे तक तालाब की सफाई की गई। इस दौरान तालाब में विसर्जित की गई पूजन की सामग्री पॉलिथिन और अन्य कचरे को एकत्रित कर लगभग 20 कट्टे कचरा निकालकर उचित स्थान तक पहुचाया गया। तालाब की सफाई के दौरान ब्लॉक समन्वयक अमित गोयल द्वारा जल के महत्व पर प्रकार डाला गया है। उन्होंने कहा कि जल ही हमारे जीवान का आधार है। इसके बिना जीवन की कल्प‍ना नहीं की जा सकती। जल को हम बना नहीं सकते केवल संरक्षित कर सकते है। अगर आज हमने जल स्त्रोतों की रक्षा नहीं की तो भविष्य की पीडियों के लिये यह संकट बन जायेगा। उन्‍होंने पशु एवं पक्षियों के लिये इस गर्मी के मौसम में दाना पानी रखने के लिये आग्रह किया। अंत में सभी को जल बचत की शपथ दिलाई गई।

श्रमदान में ब्लॉक समन्वयक अमित गोयल सहित, नवांकुर संस्था के बी डी शर्मा, परामर्शदाता दीपक शर्मा ग्राम विकास प्रस्फुरटन समिति, सीएमसीएलडीपी के छात्र एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.