Type Here to Get Search Results !

संप्रेक्षण गृह गुना के शिक्षक का ‘इसरो’ यात्रा से लौटने पर हुआ सम्मान

 संप्रेक्षण गृह गुना के शिक्षक का ‘इसरो’ यात्रा से लौटने पर हुआ सम्मान


गुना 

मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रायोजित “विज्ञान मंथन” कार्यक्रम के अंतर्गत इसरो (बैंगलोर, चेन्नई, श्रीहरिकोटा) के शैक्षणिक भ्रमण के लिए जिले से 5 विद्यार्थियों एवं 1 शिक्षक श्री अवधेश अवस्थी का चयन किया गया था। श्री अवस्थी वर्तमान में संप्रेक्षण गृह गुना में कार्यरत हैं।

यात्रा से लौटने के उपरांत उनके सम्मान में आज संप्रेक्षण गृह गुना में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था के अधीक्षक श्री दिनेश चंदेल ने श्री अवस्थी को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में विधि सह परिवीक्षा अधिकारी श्री आशीष रघुवंशी, हाउस मास्टर श्री मानसिंह चौहान, श्री बाबूसिंह राजपूत, श्री मनोज भार्गव, जयसिंह रघुवंशी, पीयूष बारेला सहित संप्रेक्षण गृह में निवासरत बालक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री चंदेल ने इसरो एवं उससे जुड़े वैज्ञानिक कार्यक्रमों की जानकारी बालकों को दी। उन्होंने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, मध्यप्रदेश के सहयोग से संचालित “विज्ञान मंथन” कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की वैज्ञानिक अभिरुचि को पहचानना और उन्हें अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.