Type Here to Get Search Results !

तंबाकू नहीं चलेगा: जिला चिकित्सालय में 19 पर जुर्माना, टी.सी.सी. सेंटर ने दिखाई राह

 तंबाकू नहीं चलेगा: जिला चिकित्सालय में 19 पर जुर्माना, टी.सी.सी. सेंटर ने दिखाई राह


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्‍वर के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय ने स्वच्छ और तंबाकू मुक्त परिसर बनाने के लिए निरंतर प्रयास तेज कर दिए हैं। आज की कार्रवाई में 19 तंबाकू सेवनकर्ताओं पर कुल 2,100 रुपए का जुर्माना लगाया गया और उन्हें टी.सी.सी. सेंटर (तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र) में रेफर किया गया। 

आज निरीक्षण के दौरान राज्य स्तर से उपसंचालक डॉ. राहुल भदौरिया, उपसंचालक राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, ने जिले में चलाए जा रहे अभियान की खूब सराहना की। टीम में विनीता सोनी (तंबाकू नियंत्रण नोडल ऑफिसर), डॉ. सूरज सिंग (हॉस्पिटल मैनेजर), इमरती वर्मा, मुरारी लाल, जयवीर रघुवंशी, शैलेन्द्र सिंह, रेखा शर्मा, सादिक खान, विवेक, मोनू जाटव उपस्थित थे। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.