कलेक्टर द्वारा 02 आदतन अपराधी को किया जिला बदर
गुना
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा जिले के 02 आदतन अपराधी को मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धाराओं के अंतर्गत जिला बदर करने के आदेश जारी किए गए हैं।
जारी आदेश अनुसार कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री कन्याल ने पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर आदतन अपराधी उदयभान पुत्र बाबूलाल यादव उम्र 42 वर्ष निवासी ओखरीखेड़ा थाना बजरंगगढ़ जिला गुना को 06 माह एवं आदतन अपराधी लल्लू जाट ऊर्फ बृजभान पुत्र दर्शन सिंह जाट उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम रिछैरा थाना कैंट जिला गुना को 01 वर्ष के लिए गुना जिला एवं इससे लगी सीमावर्ती जिले शिवपुरी, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, भोपाल की सीमा से निष्कासन संबंधी आदेश पारित किये गये हैं।
