गुना कोतवाली पुलिस ने मारपीट के अलग-अलग प्रकरणों में जारी 06 वारंटों में लंबे समय से फरार वारंटी किया गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों एवं इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में निरंतर सक्रिय, सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा और उनकी टीम द्वारा मारपीट के अलग-अलग प्रकरणों में जारी 06 वारंटों में लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई है ।
गौरतलब है कि आरोपी अर्जुन पुत्र कपूरचंद राठौर निवासी रशीद कॉलोनी गुना के विरुद्ध गुना कोतवाली में 1-अप.क्र. 103/19 धारा 323, 294, 506, 34 भादवि, 2-अप.क्र. 173/19 धारा 341, 323, 294, 506 भादवि, 3-अप.क्र. 828/20 धारा 323, 294, 506 भादवि, 4-अप.क्र. 1023/20 धारा 323, 324, 294, 506 भादवि, 5-अप.क्र. 187/21 धारा 323, 294, 506, 34 भादवि एवं 6-अप.क्र. 23/22 धारा 323, 294, 506, 34 भादवि के अंतर्गत प्रकरण दर्ज हुए थे । उक्त सभी प्रकरणों में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय गुना द्वारा न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक क्रमश: 190/19, 373/19, 2053/20, 2194/20, 447/21 एवं 219/22 में आरोपी के विरुद्ध अलग-अलग वारंट जारी किए गए थे ।
उक्त सभी 06 प्रकरणों में फरार चल रहे वारंटी अर्जुन राठौर की गुना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी । जिसकी तलाश के क्रम में आज आज दिनांक 19 अप्रैल 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर गुना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए लंबे समय से फरार वारंटी अर्जुन पुत्र कपूरचंद राठौर उम्र 30 साल निवासी रशीद कॉलोनी गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
गुना कोतवाली पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक उमेश शर्मा, प्रधान आरक्षक दिलीप सेन, आरक्षक शिवकुमार रघुवंशी, आरक्षक मनोज रघुवंशी एवं आरक्षक रामकुमार रघुवंशी का विशेष योगदान रहा है ।
