Type Here to Get Search Results !

जामनेर थाना पुलिस ने आबकारी एक्ट के एक प्रकरण में फरार वारंटी किया गिरफ्तार

 जामनेर थाना पुलिस ने आबकारी एक्ट के एक प्रकरण में फरार वारंटी किया गिरफ्तार



*आरोपी के विरूद्ध राजस्थान में चोरी के प्रकरणों में जारी तीन स्थाई वारंटों में राजस्थान पुलिस को भी थी आरोपी की तलाश*


               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के दिशा निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्‍न प्रकरणों में फरार आरोपियों, इनामी बदमाशों, वारंटियों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्‍य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं डीएसपी मुख्यालय व प्रभारी एसडीओपी श्री जमीलउद्दीन सिद्दिकी के पर्यवेक्षण में जामनेर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज मेहरा और उनकी टीम द्वारा आबकारी एक्ट के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार किया है । इसके अतिरिक्त आरोपी के विरूद्ध राजस्थान में चोरी के प्रकरणों में जारी तीन स्थाई वारंटों में भी राजस्थान पुलिस को आरोपी की लंबे समय से तलाश थी ।


               गौरतलब है कि वर्ष 2019 में आरोपी मुकेश पुत्र हजारीलाल भील निवासी ग्राम बेरखेड़ी थाना जामनेर के विरूद्ध जामनेर थाने में आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज हुआ था । उक्‍त प्रकरण में आरोपी मुकेश भील के न्‍यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्‍यायालय राघौगढ़ से न्‍यायालयीन प्रकरण क्रमांक 277/19 में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था । पुलिस द्वारा वारंटी मुकेश भील की निरंतर तलाश की गई और जिसकी तलाश के क्रम में आज मुखबिर सूचना पर जामनेर थाना पुलिस ने तत्‍पर और प्रभावी कार्यवाही कर प्रकरण में लंबे समय से फरार वारंटी मुकेश पुत्र हजारीलाल भील उम्र 25 साल निवासी ग्राम बेरखेड़ी थाना जामनेर जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्‍यायालय पेश किया गया । इसके अतिरिक्त आरोपी मुकेश भील के विरूद्ध राजस्थान में चोरी के प्रकरणों में जारी तीन स्थाई वारंटों में भी राजस्थान पुलिस को आरोपी की लंबे समय से तलाश थी, जिनमें राजस्थान पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत हिरासत में लिया गया है ।


               जामनेर थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज मेहरा, सउनि अशोक ठाकुर, प्रधान आरक्षक प्रवेन्द्र भदौरिया, आरक्षक पंजाब सिंह गुर्जर, आरक्षक गजेन्‍द्र सिंह गुर्जर एवं आरक्षक गोपाल त्यागी की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.