केंट थाना पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया सफल खुलाशा
*दोंनो प्रकरणों में अलग-अलग दो आरोपी गिरफ्तार, एक प्रकरण में चोरी गई ऑटो एवं दूसरे में चोरी हुई ट्यूबवेल की केबल बरामद*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के दिशा निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी विभिन्न अपराधों में निरंतर कार्यवाहियां कर उनके आये दिन खुलासे किये जा रहे हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा थाना अंतर्गत चोरी की दो बारदातों का खुलाशा किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि फरियादी मिंटू रजक निवासी गुलाबगंज केंट गुना ने दिनांक 16 अप्रेल 2026 को केंट ऊपरी बाजार से अपने ऑटो क्रमांक MP08 R 2282 के चोरी होने की सूचना केंट थाने में दी गई थी । जिस पर से दिनांक 18 अप्रैल 2026 को अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 265/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई ।
इसी प्रकार फरियादी अजय राव पवार निवासी सकतपुर थाना केंट गुना ने दिनांक 16 अप्रेल 2026 को अपने घर के बाहर लगे ट्यूबवेल से करीब 7000 कीमत की विद्युत केवल चोरी होने की सूचना केंट थाने में दी गई थी । जिस पर से दिनांक 18 अप्रैल 2026 को अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 264/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई ।
चोरी के उपरोक्त दोनों ही मामलों में केंट थाना पुलिस द्वारा सक्रियता पूर्वक कार्यवाही करते हुए प्रकरण के अज्ञात आरोपियों की निरंतर तलाश व पतारसी की गई एवं इस हेतु अपना मुखबिर जाल बिछाकर विभिन्न तकनीकी संसाधनों की मदद से अज्ञात आरोपियों की पतारसी के सघन प्रयास किये गये । आरोपियों की पतारसी के क्रम में आज मुखबिर सूचनाओं पर तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए ऑटो चोरी के अप.क्र. 265/26 में आरोपी रामपाल यादव निवासी ग्राम लखेरी थाना देहात जिला अशोकनगर एवं विद्युत केवल चोरी अप.क्र. 264/26 में आरोपी जितेन्द्र पुत्र शंकरलाल कुशवाह निवासी टेकरी नगर बूढ़े बालाजी गुना को गिरफ्तार कर जिनके कब्जे से चोरी हुई ऑटो एवं विद्युत केवल बरामद की गई है ।
पुलिस की इस कार्यवाही में केंट थाने से थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, सउनि मिट्टूलाल विसोरिया, प्रधान आरक्षक प्रमोद जाट, आरक्षक शुभम रघुवंशी, आरक्षक राजू बघेल, आरक्षक सूर्यभान जाट, आरक्षक विकाश राजपूत व आरक्षक कुलदीप घुरैया, सीसीटीव्ही कंट्रोल से प्रभारी अधिकारी निरीक्षक विकास उपाध्याय, सउनि भूपेन्द्र सेंगर, आरक्षक ओमचरण कुशवाह व आरक्षक राजेश जाटव एवं साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव की सराहनीय भूमिका रही है ।
