सूचना- यातायात व्यवस्था (आज एवं कल)
आज दिनांक 19.04.2026 एवं कल 20.04.2026 को (अक्षय तृतीया एवं शादी समारोह की संख्या के दृष्टिगत) सायं 18:00 बजे से 24:00 बजे तक शहर में निम्न स्थानों पर विशेष यातायात व्यवस्था/डायवर्जन लागू रहेगा—
1. 2 खंभा तिराहा – (लोडिंग, भारी वाहन एवं बसों का डायवर्जन)
2. सामर सिंघा मंडी गेट – (लोडिंग, भारी वाहन एवं बसों का नो-एंट्री)
3. रिलायंस पेट्रोल पंप तिराहा – (लोडिंग, भारी वाहन एवं बसों के सीधे प्रवेश पर नो-एंट्री)
4. अंबेडकर चौराहा (जलसा गार्डन)
5. हनुमान चौराहा
6. तेलघानी तिराहा
7. रेलवे स्टेशन तिराहा – "3 एवं 4 पहिया वाहनों का डायवर्जन (रेलवे स्टेशन रोड से)"
8. जय स्तंभ चौराहा
9. जगत होटल तिराहा
10. लाहोटी तिराहा – (लाहोटी रोड पर 3 एवं 4 पहिया वाहन प्रतिबंधित)
11. जज्जी बस स्टैंड – (बसों का डायवर्सन)
12. चिंताहरण मंदिर – (लोडिंग एवं भारी वाहन डायवर्सन)
13. महर्षि महेश योगी मार्ग – (लोडिंग एवं भारी वाहन डायवर्सन)
14. कुशमोदा तिराहा– (लोडिंग एवं भारी वाहन डायवर्सन)
15. भुल्लनपुरा तिराहा – "3 एवं 4 पहिया वाहन डायवर्जन (BG बायपास रोड से)"
16. पंचमुखी – (भारी वाहन प्रतिबंधित)
17. कैंट चौराहा
18. निचला बाजार
19. शगुन चौराहा
20. ममता डेयरी तिराहा
21. भगत सिंह चौक
22. उमरी पुल के नीचे – "बस, लोडिंग एवं भारी वाहनों का डायवर्जन (हाईवे से केंद्रीय विद्यालय की ओर प्रवेश प्रतिबंधित)"
नोट:-
*शादी गार्डनों में आने वाले सभी आगंतुकों से अनुरोध है कि अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें। सड़क पर वाहन खड़े पाए जाने पर संबंधित वाहनों की वीडियोग्राफी की जाएगी एवं उनके विरुद्ध ऑनलाइन/न्यायालयीन चालान बनाया जाएगा, जो सीधे आपके पते पर प्रेषित किया जाएगा।*
कृपया यातायात नियमों का पालन करें एवं प्रशासन का सहयोग करें।
