दिनांक 10 अप्रैल को विभिन्न क्षेत्रों का विद्युत प्रवाह रहेगा बाधित
गुना
सहायक प्रबंधक, शहर विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा दी गई जानकारी अनुसार 33/11 केव्ही हड्डीमील फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते दिनांक 10 अप्रैल 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 09:00 बजे से दोपहर 11:00 बजे तक श्रीराम कॉलोनी, रसीद कॉलोनी, बांसखेड़ी, रेलवे फाटक तक का क्षेत्र, मालपुर रोड, साईं सिटी कॉलोनी एवं संस्कार सिटी क्षेत्र में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।
11 केव्ही भुल्लतनपुरा फीडर अंतर्गत सुबह 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक विद्यार्थी नगर, विध्यांचल कॉलोनी, राज कॉलोनी, बी.जी. रोड, आदर्श नगर, रामकृष्ण कॉलोनी, कृष्पणी कॉलोनी, साईं सिटी कॉलोनी तथा भुल्लनपुरा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसी प्रकार प्रबंधक कैंट जोन ने बताया कि 11 केव्ही कोल्हुपुरा फीडर पर मेंटनेंस कार्य होने से दिनांक 10 अप्रैल को सुबह 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक शांति पब्लिक स्कूल, सिसौदिया कोलानी, दुर्गा कॉलोनी, जगदीश कॉलोनी, अन्नपूर्णा कॉलोनी, कर्नलगंज, हेड पोस्ट ऑफिस त्रिमूर्ति कॉलोनी, कोल्हूपुरा आदि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उक्त विद्युत कटौती की समयावधि आवश्यकतानुसार घटाई या बढ़ाई जा सकती है।
