Type Here to Get Search Results !

राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल को

 राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल को

परीक्षा में पहली बार लागू होगी नई प्रक्रिया और उन्नत सुरक्षा व्यवस्था


‎गुना 

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग, इन्दौर द्वारा राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026, दिनांक 26 अप्रैल 2026 को ओ.एम.आर. पद्धति से प्रातः 10:00 से 12:00 एवं दोपहर 02:15 से 04:15 बजे तक, दो सत्रों में जिला मुख्यालय के 05 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जावेगी।

आयोग द्वारा उक्त परीक्षा हेतु ग्वालियर संभाग अंतर्गत श्री शेखर वर्मा, से.नि. आई.ए.एस. मोबा. न. 99265-81755 को संभागीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। पर्यवेक्षक श्री वर्मा का दिनांक 24 अप्रैल 2026 से भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल द्वारा आयोग के निर्देशानुसार संभागीय पर्यवेक्षक श्री वर्मा के लिये आवश्‍यक व्‍यवस्‍था हेतु लायजनिंग ऑफिसर प्रोटोकॉल एवं सत्‍कार व्‍यवस्‍था के लिये श्री मयंक तिवारी तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेट तहसील गुना मोबाईल न. 6261287980 को नियुक्‍त किया गया हैं।

परीक्षा में पहली बार लागू होगी नई प्रक्रिया और उन्नत सुरक्षा व्यवस्था

आयोग के निर्देशानुसार उक्त परीक्षा को निर्विघ्न, सुव्यवस्थित एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु इस वर्ष नवीन प्रक्रिया और सुरक्षा उपाय लागू किये जा रहे हैं। जिसके लिए आयोग द्वारा Innovatiview India Ltd. Delhi को अधिकृत किया गया है। चयनित एजेंसी नवीन प्रक्रिया लागू करेगी। इस प्रक्रिया में परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों को परीक्षा के 90 मिनट पूर्व अनिवार्य रूप से प्रवेश दिया जाना होगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.