Type Here to Get Search Results !

वेयरहाउस संचालकों को मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

 वेयरहाउस संचालकों को मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश


‎गुना 

किसानों के हितों एवं उपार्जन व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा जिले के सभी वेयरहाउस संचालकों को अपने वेयरहाउस पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें पेयजल, विद्युत, शौचालय एवं छाया जैसी सुविधाएं उत्कृष्ट स्तर पर सुनिश्चित करना अनिवार्य किया गया है।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि एग्रीमेंट की शर्तों के अनुसार यदि वेयरहाउस पर निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जाती हैं, तो संबंधित संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सभी वेयरहाउस संचालकों से तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है।

निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने पर संबंधित वेयरहाउस का एग्रीमेंट एवं लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.