Type Here to Get Search Results !

विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की बैठक 24 अप्रैल को

 विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की बैठक 24 अप्रैल को


‎गुना 

गुना वृत्त अंतर्गत विद्युत उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की बैठक का आयोजन दिनांक 24 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को दोपहर 3:00 बजे उपमहाप्रबंधक (एसटीसी-एसटीएम) कार्यालय, संभाग गुना में किया जाएगा।

इस बैठक में विद्युत आपूर्ति में व्यवधान, स्वीकृत भार या अनुबंधित मांग में वृद्धि/कमी, नवीन विद्युत कनेक्शन में विलंब, विद्युत बिल, मीटर संबंधी शिकायतें, नामांतरण/शीर्षक परिवर्तन, उपभोक्ता श्रेणी परिवर्तन में देरी, विद्युत आपूर्ति का विच्छेदन एवं पुनः संयोजन, कनेक्शन स्थानांतरण, वोल्टेज संबंधी समस्याएं, लोड शेडिंग/निर्धारित कटौती, सुरक्षा धनराशि व ब्याज भुगतान तथा विद्युत आपूर्ति की विश्‍वतता से संबंधित शिकायतों पर सुनवाई की जाएगी।

जिन उपभोक्ताओं को विद्युत संबंधी कोई शिकायत हो, वे अपनी शिकायत दर्ज कराकर निर्धारित तिथि पर सुनवाई में उपस्थित हो सकते हैं। साथ ही उपभोक्ता अपनी शिकायत ऑनलाइन पोर्टल पर भी दर्ज कर सकते हैं और उसकी स्थिति का अवलोकन कर सकते हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.