Type Here to Get Search Results !

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सिविल अस्पताल आरोन में टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत शपथ कार्यक्रम सम्‍पन्‍न

 विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सिविल अस्पताल आरोन में टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत शपथ कार्यक्रम सम्‍पन्‍न


‎गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्‍वर के मार्गदर्शन में आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सिविल अस्पताल आरोन में 100 दिवसीय निक्षय (क्षय रोग) उन्मूलन अभियान के अंतर्गत टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.एन. भिलवारे द्वारा विभागीय टीम के सदस्यों श्री भूपेन्द्र श्रीवास्तव, श्री नरेन्द्र मोहन शर्मा, श्रीमती पल्लवी शर्मा, श्रीमती दीप्ति रघुवंशी, श्री सुरेन्द्र पाराशर, श्री नेतराम नायक एवं श्री नवीन कुमार बृजवासी की उपस्थिति में टीबी रोगियों एवं सामान्य नागरिकों को टीबी मुक्त भारत के लिए शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर टीबी रोग के संक्रमण की रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। रोगियों को खांसी एवं छींक के समय मास्क का उपयोग सुनिश्चित करने, परिवारजनों को संक्रमण से सुरक्षित रखने तथा आसपास के संभावित टीबी मरीजों की समय पर जांच एवं उपचार सुनिश्चित कराने के संबंध में जानकारी दी गई।

साथ ही टीबी के प्रमुख लक्षणों दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी, खांसी के साथ रक्त आना, सायंकालीन बुखार, रात्रिकालीन पसीना, वजन में कमी, लगातार कमजोरी, सीने में दर्द एवं शरीर की ग्रंथियों में सूजन के संबंध में अवगत कराते हुए ऐसे लक्षण पाए जाने पर तत्काल स्वास्थ्य संस्था में जांच (खांसी परीक्षण एवं एक्स-रे) कराने हेतु निर्देशित किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था के सीबीएमओ, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर श्री भूपेन्द्र श्रीवास्तव, लेखापाल श्री नरेन्द्र मोहन शर्मा एवं श्री सुरेन्द्र कुमार पाराशर द्वारा टीबी उपचाराधीन रोगियों को एक माह की पोषण आहार किट का वितरण किया गया

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.