Type Here to Get Search Results !

गुना जिले में एफएलएन सर्वे सफलतापूर्वक संपन्न

 गुना जिले में एफएलएन सर्वे सफलतापूर्वक संपन्न


‎गुना 

शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा भारत सरकार द्वारा फाउण्‍डेशनल लिट्रेसी एण्‍ड न्‍यूमेरेसी (भाषा एवं संख्या ज्ञान) के आधारभूत कौशलों के मूल्यांकन हेतु, NCERT के सहयोग से गुना जिला में एफएलएस सर्वे का आयोजन 06 एवं 07 अप्रैल 2026 को किया गया। इस सर्वे में जिले के चयनित केंद्रीय विद्यालय, अशासकीय विद्यालय, आदिम जाति कल्याण विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश से मान्यता प्राप्त विद्यालयों की कक्षा 3 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की दक्षताओं का मूल्यांकन किया गया।

एफएलएन सर्वे अंतर्गत जिले की कुल 11 शालाओं का चयन किया गया, जिनमें 4 अंग्रेजी माध्यम एवं 7 हिंदी माध्यम विद्यालय शामिल रहे। प्रत्येक शाला से अधिकतम नामांकन के आधार पर 12 छात्र-छात्राओं का चयन कर सर्वे में शामिल किया गया। यह संपूर्ण सर्वे कार्य थर्ड पार्टी के माध्यम से संपन्न कराया गया।

सर्वे के संचालन हेतु जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं को फील्ड इन्वेस्टिगेटर के रूप में नियुक्त किया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बजरंगगढ़ के प्राचार्य एस.के. वशिष्ठ एवं अकादमिक सदस्यों नवल मिश्रा, प्रशांत श्रीवास्तव एवं रविंद्र शर्मा द्वारा चयनित विद्यालयों का सतत मॉनिटरिंग कार्य किया गया। साथ ही भोपाल से अभिषेक राजपूत द्वारा चांचौड़ा विकासखंड के विद्यालयों पी.एस. आमल्या, गुड लाइफ पब्लिक स्कूल एवं आदिवासी आश्रम जलालपुरा का पर्यवेक्षण किया गया। सभी चयनित विद्यालयों में छात्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। टैबलेट आधारित इस सर्वे में छोटे बच्चों में उत्तर देने को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। एफएलएन सर्वे के अंतर्गत जिले को 11 शालाओं में 124 छात्रों का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके विरुद्ध 122 छात्रों का सफलतापूर्वक सर्वे पूर्ण किया गया।

अंत में जिला शिक्षा केंद्र के एपीसी अकादमिक द्वारा सर्वे कार्य में संलग्न समस्त डाइट सदस्यों, सर्वेकर्ताओं, विकासखंड स्रोत समन्वयकों एवं चयनित शालाओं के प्रभारियों के प्रति सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.