विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर गुना में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
गुना
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश गुना श्री अमिताभ मिश्र के मार्गदर्शन में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय गुना के समन्वय से न्यायिक कर्मचारियों, अधिवक्ताओं तथा पक्षकारों के स्वास्थ्य के हित को ध्यान में रखते हुए जिला न्यायालय गुना में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।
उक्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अमिताभ मिश्र द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं गांधी पर माल्यार्पण कर किया गया। अपने उद्भोदन में श्री अमिताभ मिश्र प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मन का निवास होता है। यदि हमार शरीर स्वस्थ्य रहेगा तो हम अपने सभी कार्य पूरी ऊर्जा एवं स्फूर्ति के साथ पूर्ण कर सकते हैं। हमारे द्वारा कई बार छोटी-छोटी समस्याओं पर ध्यान न देने के कारण वे आगे चलकर बड़ी बीमारी का रूप ले लेती है जिसके बचाव हेतु हम सभी को समय-समय पर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाते रहना चाहिए।
विशेष न्यायाधीश श्री राकेश कुमार जैन द्वारा अपने उद्भोदन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना द्वारा आयोजित किए गए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर की सराहना करते हुए समस्त कर्मचारीगणों एवं अधिवक्तागणों को स्वास्थ्य परीक्षण किये जाने हेतु प्रेरित किया गया।
उक्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के संबंध में श्रीमती वंदना त्रिपाठी सचिव द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष 07 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया जाता है। जिसके अंतर्गत इस वर्ष न्यायिक परिवार के स्वास्थ्य के हितों को ध्यान मे रखते हुए उक्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। उक्त शिविर के माध्यम से शुगर की जांच, ब्लड की जांच, ब्लड प्रेशर, दांतों की बीमारी की जांच की जाकर यथोचित उपचार हेतु दवाईयां भी वितरित की जा रही है। समस्त न्यायिक परिवार, अधिवक्ता संघ के सदस्य, अधिवक्तागण एवं समस्त कर्मचारीगण उक्त शिविर में अपने स्वास्थ्य की जांच करवाकर शिविर का लाभ प्राप्त करे। इसके साथ ही दिनांक 09 मई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत, निःशुल्क हेल्पलाईन नंबर 15100 के बारे मे भी जानकारी दी गई।
उक्त अवसर पर श्री सतेन्द्र शर्मा मुख्य सलाहकार जिला चिकित्सालय गुना द्वारा यह बताया गया कि वर्तमान में बीपी शुगर की बीमारियां तेजी से बढ रहीं हैं इसलिए नियमित जांच कराना आवश्यक हैं। जिला चिकित्सालय द्वारा लोगों के स्वास्थ्य हितों को देखते हुए यह परीक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है।
उक्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण, अधिवक्तागण सहित लगभग 300 से अधिक व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं 75 से अधिक व्यक्तियों के ब्लड सैंपल, सीबीसी की जांच एवं शुगर की जांच हेतु लिए गए।
उक्त अवसर पर विशेष न्यायाधीश श्री राकेश कुमार जैन, जिला न्यायाधीश श्री सुरेश कुमार सूर्यवंशी, श्री ओ. पी. रघुवंशी, श्री राघवेन्द्र भारद्वाज, सुश्री शैलजा गुप्ता, श्री राधाकिशन मालवीय, श्रीमती सोनाली शर्मा सहित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री मधुलिका मुले सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती वंदना त्रिपाठी, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सर्वेश चतुर्वेदी, डॉ. अंकित उपाध्याय मेडिकल आफिसर, डॉ. प्रदीप कश्यप डेंटल सर्जन, नर्सिंग आफिसर, नेहा डेहरिया, कोमल जाटव सहित जिला अधिवक्ता संघ के सचिव, अधिवक्तागण एवं जिला प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
