Type Here to Get Search Results !

मण्डी व्यवस्था सुधार हेतु एसडीएम शिवानी पाण्डे की व्यापारियों के साथ बैठक

 मण्डी व्यवस्था सुधार हेतु एसडीएम शिवानी पाण्डे की व्यापारियों के साथ बैठक


‎गुना 

अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) श्रीमती शिवानी पाण्डे द्वारा आज एसडीएम कार्यालय गुना में मण्डी व्यवस्था के सुधार को लेकर व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसीलदार श्री जीएस बैरवा सहित मण्डी व्यापारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान फसल नीलामी (डाक) व्यवस्था को अधिक सुचारू, पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। व्यापारियों ने अपनी प्रमुख मांग रखते हुए नीलामी के दौरान पुलिस बल की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया, ताकि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहे और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति न बने। इसके अतिरिक्त, मण्डी परिसर में आने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को व्यवस्थित रूप से खड़ा कराने हेतु अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की मांग भी व्यापारियों द्वारा रखी गई, जिससे यातायात और नीलामी प्रक्रिया दोनों सुचारू रूप से संचालित हो सके।

बैठक में सहमति के साथ निर्णय लिया गया कि मण्डी का संचालन प्रतिदिन प्रातः 9:30 बजे से प्रारंभ किया जाएगा तथा पर्याप्त उजाला रहने तक नीलामी एवं अन्य गतिविधियां जारी रहेंगी।

एसडीएम श्रीमती शिवानी पाण्डे ने सभी व्यापारियों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि मण्डी की व्यवस्था को बेहतर बनाना प्रशासन एवं व्यापारियों की साझा जिम्मेदारी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.