Type Here to Get Search Results !

सफलता की कहानी बीमारी के बीच उम्मीद की किरण बनी जनसुनवाई, रूबी अहिरवार को मिला आधार और आयुष्मान कार्ड

 सफलता की कहानी 

बीमारी के बीच उम्मीद की किरण बनी जनसुनवाई,  रूबी अहिरवार को मिला आधार और आयुष्मान कार्ड


‎गुना 

जिले में आयोजित जनसुनवाई एक बार फिर जरूरतमंद नागरिक के लिए जीवन बदलने वाली साबित हुई। आवेदिका रूबी अहिरवार, जो गंभीर हृदय रोग से पीड़ित हैं, लंबे समय से आधार कार्ड न बन पाने की समस्या से जूझ रही थीं। तकनीकी त्रुटि के कारण उनके बायोमेट्रिक उनकी बहन अंजलि अहिरवार के आधार कार्ड से लिंक हो गए थे, जबकि अंजलि अहिरवार का निधन हो चुका था। इस कारण न तो आधार में सुधार संभव था और न ही रूबी का नया आधार कार्ड बन पा रहा था।

मामले की गंभीरता को समझते हुए प्रशासन ने तत्परता दिखाई। कार्यालय द्वारा दिनांक 10, 26 एवं 29 दिसम्बर 2025 तथा 27 जनवरी 2026 को UIDAI को ई-मेल के माध्यम से प्रकरण में शीघ्र कार्यवाही हेतु अनुरोध भेजे गए। इसके बाद भी समस्या का समाधान न होने पर 10 फरवरी 2026 को पुनः ई-मेल प्रेषित किया गया और क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के अधिकारियों से लगातार दूरभाष एवं व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क बनाकर रखा गया।

लगातार प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया और अंततः दिनांक 01 अप्रैल 2026 को UIDAI द्वारा अंजलि अहिरवार का आधार कार्ड निरस्त कर दिया गया। इसके बाद रूबी अहिरवार का नया आधार पंजीयन किया गया, जो 06 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक जनरेट हो गया। आधार कार्ड बनने के तुरंत बाद 07 अप्रैल 2026 को उनका आयुष्मान कार्ड भी बना दिया गया।

जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा रूबी अहिरवार को आधार कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। अब उन्हें आयुष्मान योजना के तहत नि:शुल्क उपचार का लाभ मिल सकेगा, जिससे उनके जीवन को नई दिशा और उम्मीद मिली है।

यह सफलता की कहानी न केवल प्रशासन की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की जटिल समस्याओं का समाधान संभव है, यदि निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच के साथ कार्य किया जाए।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.