गुना कोतवाली पुलिस की सट्टे के विरूद्ध कार्यवाही, अलग-अलग जगहों पर सट्टा खिला रहे चार सटोरियों को दबोचा
*आरोपियों से कुल 1,120/-रूपये नकदी सहित अन्य सट्टा सामग्री बरामद*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के दिशा निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न अवैध अथवा अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त माफियाओं के विरूद्ध एक अभियान के रूप में कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में सीएसपी श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी.एस. चौहान एवं उनकी टीम द्वारा गत दिवस थाना क्षेत्र में सट्टे की सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाहियां करते हुए अलग-अलग चार स्थानों पर सट्टा खिला रहे चार सटोरियों के विरूद्ध कार्यवाही कर कुल 1,120/-रूपये नकदी सहित अन्य सट्टा सामग्री बरामद की गई है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत् दिनांक 03 अप्रैल 2026 को गुना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुगन चौराहे पर एक व्यक्ति अपने मोबाईल में क्रिकेट मैच का भाव दिखाकर लोगों को प्रलोभन देकर सट्टा लगवा रहा है । इस सूचना के मिलने पर गुना कोतवाली से पुलिस की एक टीम द्वारा तत्काल सुगन चौराहा पर मुखबिर की बताई जगह पर पहुंचकर देखा तो वहां एक व्यक्ति अपने मोबाईल में क्रिकेट मैच का भाव दिखाकर लोगों को हारजीत का दाव लगवा रहा था, जिसे पुलिस फोर्स द्वारा उसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया, जिसने पूछताछ पर अपना नाम सुमित पुत्र जगदीश बराहर उम्र 21 साल निवासी बोहरा मस्जिद के पास गुना का होना बताया । पुलिस द्वारा जिसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 600/-रूपये नकदी मिले एवं जिसके मोबाईल को चैक करने पर सट्टा की आईडी खुली पाई गई तथा पूछताछ पर उक्त आईडी विवेक कुशवाह निवासी पुरानी छावनी द्वारा भेजना एवं कमीशन पर सट्टा खिलवाना बताया । पुलिस द्वारा सटोरिया सुमित के कब्जे से सट्टे के नकदी 600/-रूपये एवं एक आईफोन मोबाईल जप्त किया गया है । पुलिस द्वारा दोंनो आरोपियों सुमित बराहर एवं विवेक कुशवाह के विरुद्ध गुना कोतवाली में अप.क्र. 157/26 धारा 4(क) सट्टा अधिनियम, 49 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।
इसी प्रकार गुना कोतवाली थानांतर्गत ख्यावदा चौराहे के पास एक व्यक्ति के लोगों को 01 रूपये के बदले में 80 रूपये देने का प्रलोभन देकर सट्टा पर्ची काटे जाने की सूचना पर गुना कोतवाली थाना पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही कर ख्यावदा चौराहा पर मुखबिर की बताई जगह पर सट्टा पर्ची काट रहे सटोरिया अजय उर्फ अज्जू पुत्र कैलाशनारायण राठौर उम्र 28 साल निवासी छिंगा चौराहा गुना को पकड़कर जिसके कब्जे से सट्टे के 170/-रूपये नकदी सहित सट्टा अंक लिखी पर्ची व अन्य सट्टा उपकरण जप्त किये जाकर जिसके विरुद्ध गुना कोतवाली में अप.क्र. 153/26 धारा 4(क) ध्रुत क्रीड़ा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है ।
इसी प्रकार गुना कोतवाली थानांतर्गत कर्नलगंज में एक व्यक्ति द्वारा अपनी दुकान में सट्टा पर्ची काटे जाने की सूचना पर गुना कोतवाली थाना पुलिस द्वारा कर्नलगंज में मुखबिर की बताई दुकान पर सट्टा पर्ची काट रहे सटोरिया इमरान पुत्र आजाद खान उम्र 30 साल निवासी कर्नलगंज, गुना को पकड़कर जिसके कब्जे से सट्टे के 200/-रूपये नकदी सहित सट्टा अंक लिखी पर्ची व अन्य सट्टा उपकरण जप्त किये जाकर जिसके विरुद्ध गुना कोतवाली में अप.क्र. 155/26 धारा 4(क) ध्रुत क्रीड़ा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है ।
इसी प्रकार गुना कोतवाली थानांतर्गत निचला बाजार स्थित शंकरजी के मंदिर के पास एक व्यक्ति के सट्टा पर्ची काटे जाने की सूचना पर गुना कोतवाली थाना पुलिस द्वारा शंकरजी के मंदिर के पास मुखबिर की बताई जगह पर सट्टा पर्ची काट रहे सटोरिया शकील पुत्र लतीफ राईन उम्र 52 साल निवासी शिवाजीनगर, गुना को पकड़कर जिसके कब्जे से सट्टे के 150/-रूपये नकदी सहित सट्टा अंक लिखी पर्ची व अन्य सट्टा उपकरण जप्त किये जाकर जिसके विरुद्ध गुना कोतवाली में अप.क्र. 156/26 धारा 4(क) ध्रुत क्रीड़ा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है ।
गुना कोतवाली थाना पुलिस की सट्टे के विरूद्ध उपरोक्त कार्यवाहियों को अंजाम देने में थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी.एस चौहान, सउनि अमर सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक रमेश गुर्जर, प्रधान आरक्षक मोकम सिंह, प्रधान आरक्षक उमेश शर्मा, प्रधान आरक्षक दीपक तोमर, आरक्षक जितेन्द्र वर्मा, आरक्षक जितेन्द्र सिंह, आरक्षक नरेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक मनोज रघुवंशी, आरक्षक दीपेश रावत एवं सैनिक रंजीत समर की विशेष भूमिका रही है ।
